Last Updated:
105 Year Old Fitness Viral Video: बोकारो की 105 साल की दादी ने पेशेवर तैराकों जैसी तैराकी से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. रोज सत्तू पीने और तैराकी को अपनी फिटनेस का राज बताया. यूजर्स ने खूब सराहा.
105 साल की दादी की तैराकी देख मुंह से निकलेगा वाह. 105 Year Old Fitness Viral Video: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में इंसान की उम्र बहुत सीमित हो चुकी है. 100 साल की उम्र तो कल्पना मात्र रह गई है. लेकिन, आपको यह जानकार हैरानी होगी, कि देश में अभी कई ऐसे लोग हैं जो सौ साल की उम्र क्रॉस कर चुके हैं. हैरानी तो यह है कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं. दरअसल, उम्र सिर्फ एक संख्या है, यह कहावत एक 105 साल की दादी ने सच कर के दिखा दी है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक 105 साल की महिला पेशेवर तैराकों की तरह तैरती हुई नजर आ रही हैं. इनकी फुर्ती देख युवा भी कायल हो गए.
दादी की तैराकी देख उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो जाएगा. दादी बोकारो के तालाब में कूदीं और तैरने लगीं. कभी सीधे तो कभी उल्टी तैर रहीं थीं. वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट्स की भी भरमार है. एक यूजर ने लिखा- दादी द ग्रेट. जब उनसे पूछा फिटनेस के बारे में पूछा गया तो वे बोलीं- रोज सत्तू पीती हूं… आइए जानते हैं इन दादी और सत्तू पीने के फायदों के बारे में-
फिटनेस पर दादी का जवाब
105 साल की दादी से जब फिटनेस का राज पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह नॉनवेज नहीं खाती हैं. उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज है कि वो रोज सत्तू पीती हैं. इससे वह इतनी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करती हैं. बता दें कि, सत्तू में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है. इसे एनर्जी का बूस्टर भी कहा जाता है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो शारीरिक श्रम करते हैं. इसे रोज पीने से कब्ज और अपच जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है.
फिटनेस के लिए बेस्ट है तैराकी
तैराकी को सबसे अच्छा कसरत माना जाता है. कहते हैं कि कुछ मिनट की तैराकी से अच्छी-खासी कैलोरी बर्न हो जाती है. तैराकी करने वाले लोग लंबे समय तक फिट रहते हैं. शायद यही वजह है कि बिहार के आरा जिले की रहने वाली यह महिला आज भी पूरी तरह से फिट हैं और बेहद आराम से तैराकी कर लेतीं हैं.
युजर्स के आए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
यूजर्स ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दादी को 200 साल जिंदा रखें. किसी ने लिखा- खूबसूरत अपडेट के लिए धन्यवाद. बहुत कुछ सीखने को मिला. एक यूजर ने कहा-ईश्वर आपको आशीर्वाद दें दादी. आप सदैव स्वस्थ रहें. एक यूजर ने एक लाइन में लिखा- सारे एक्सरसाइज में तैराकी बेस्ट है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।