Last Updated:
Vitamin Deficiency and Wrinkles: चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आना विटामिन C की कमी का बड़ा संकेत हो सकता है. यह विटामिन कोलेजन उत्पादन में मदद करता है और स्किन को जवां रखता है. नींबू, आंवला, संतरा में यह भरपू…और पढ़ें
विटामिन C की कमी से यंग लोगों के चेहरे पर भी झुर्रियां आ जाती हैं.अब सवाल है कि विटामिन C किन चीजों में मिलता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आंवला, नींबू, संतरा, कीवी, पपीता, टमाटर, अमरूद, ब्रोकली और हरी मिर्च जैसे फलों और सब्जियों में यह भरपूर पाया जाता है. आंवला को तो विटामिन C का खजाना भी माना जाता है और इसे रोज सुबह खाली पेट खाने से स्किन लंबे समय तक ग्लो करती है. इसके अलावा नींबू पानी पीना और हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना भी इस विटामिन की कमी को दूर करने में मददगार होता है.
स्किन स्पेशलिस्ट की मानें तो हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ विटामिन C ही नहीं, बल्कि विटामिन E और विटामिन A भी त्वचा की देखभाल में अहम होते हैं. विटामिन E त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और विटामिन A स्किन को रिपेयर करता है. इसके अलावा रोजाना भरपूर पानी पीना, अच्छी नींद लेना, धूप से बचना और समय-समय पर त्वचा की क्लीनिंग करना भी बेहद जरूरी है. बाजार में मिलने वाली केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू उपाय अपनाना ज्यादा असरदार और सुरक्षित रहता है. खासतौर पर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना और हफ्ते में एक बार फेस मास्क लगाना अच्छा रहता है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें