Realme P4 Pro 5G की पहली सेल आज से, कंपनी खुश होकर 1 दिन के लिए देने लगी सस्ते में, जानें ऑफर

रियलमी P4 Pro 5G को पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था और आज इस फोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी. Realme P4 Pro 5G की भारत में इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट बैनर से पता चला है कि सिर्फ 1 डे ऑफर के तहत इसे 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है. हालांकि इसके लिए अलग-अलग ऑफर अप्लाई करना होगा.

इसलिए खरीदारी करते हुए सभी ऑफर को ध्यान से देख लें. हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग के समय बताया था कि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये तक की छूट, 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4 Pro 5G में 6.8-इंच का FHD+ AMOLED 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और AI Hyper Vision चिप का कॉम्बिनेशन है, जो गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस को स्मूद बनाता है.

फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. फोन का वजन सिर्फ 187 ग्राम और मोटाई 7.68mm है, जिससे यह हल्का और स्लिम लुक देता है. फोटो में देखा जाए तो ये एक पेंसिल से भी पतला है.

कैमरे की बात करें तो Realme P4 Pro 5G में पीछे की तरफ 50MP Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर (OIS) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP OV50D फ्रंट कैमरा मौजूद है. खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps पर सपोर्ट करते हैं.

मिलती है 7000mAh की बैटरी
पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. ये स्मार्टफोन IP65 और IP66 डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *