बरसात में प्याज को सड़ने से कैसे बचाएं? जानिए ये सरल और कारगर तरीका

Last Updated:

बरसात का मौसम तेज गर्मी से राहत लेकर आता है, लेकिन इसके साथ कई परेशानियां भी आती हैं. इस मौसम में अगर किचन में चीजों को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. प्याज को सड़ने से बचाने के लिए इसे ऐसी जगह स्टोर करें जहां पानी न हो और सीलन वाली जगहों से दूर रखा जाए, नहीं तो यह जल्दी खराब हो सकता है. आइए जानते है कैसे करें स्टोर…

प्याज

बरसात के मौसम में प्याज जल्दी खराब होने लगता है, जिससे किचन में बदबू भी फैलने लगती है. यही कारण है कि लोग अक्सर इस समय परेशान रहते हैं. नमी के कारण प्याज जल्दी खराब हो जाता है और इसका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है.

प्याज

बरसात के मौसम में प्याज को हवादार जगह पर रखना चाहिए. प्याज को धूप में करीब 2 से 3 घंटे तक रखने से उसकी नमी कम हो जाती है, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होता और अधिक दिन तक स्टोर किया जा सकता है.

प्याज

प्याज को हमेशा जालीदार बैग में स्टोर करना चाहिए. जालीदार बैग में हवा का प्रवाह बना रहता है, जिससे प्याज लंबे समय तक ताजा रहता है और जल्दी खराब होने से बचा रहता है.

प्याज

बरसात के मौसम में फफूंदी लगने का खतरा बहुत ज्यादा होता है. विशेष रूप से काली फफूंदी, जो प्याज की सतह पर दिखाई देती है, तेजी से फैलती है और पूरे प्याज को खराब कर सकती है.

प्याज

बरसात के मौसम में प्याज को स्टोर करते समय आप नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम की खुशबू कीड़े-मकोड़ों को दूर रखती है और इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-फंगल गुणों की वजह से प्याज लंबे समय तक खराब नहीं होते.

प्याज

अगर आप प्याज को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे ठंडी जगह पर रखना चाहिए. इसके लिए आप प्याज को फ्रीज में रख सकते हैं, जिससे यह लंबे समय तक ताजा बना रहता है.

homelifestyle

बरसात में प्याज को सड़ने से कैसे बचाएं? जानिए ये सरल और कारगर तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *