शरीर पर हैं जले-कटे के निशान, तो ये रहा सबसे असरदार उपाय जिनसे दाग-धब्बे पूरी तरह हो जाएंगे गायब

सहारनपुर: अक्सर लोगों की जिंदगी में हादसे होते रहते हैं, जिनमें शरीर पर चोट लग जाती है और निशान हमेशा बना रहता है. चाहे वह हादसा सड़क पर हुआ हो या फिर शरीर जल गया हो, ऐसे में व्यक्ति ठीक तो हो जाता है लेकिन जहां पर चोट लगी है या जल गया है, वहां से निशान नहीं जाता. इस कारण हाथों, पैरों, चेहरे की खूबसूरती भी चली जाती है. लेकिन अब ऐसे लोग जो चोट के निशान से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, उनके लिए हम एक घरेलू देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपके शरीर पर बना कोई भी निशान गायब हो जाएगा.

क्या है नुस्खा

आपको सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन हमारे बड़े बुजुर्ग इन्हीं पुराने देसी नुस्खों का इस्तेमाल अपने शरीर पर हुए निशान को खत्म करने के लिए करते थे. आयुर्वेद में एक शतधौत घृत होता है, जो शुद्ध गाय के घी को तांबे के बर्तन में ठंडे पानी से 100 बार धोकर और मांडकर बनाई जाती है. इस प्रक्रिया से घी के अणु टूट जाते हैं, जिससे यह एक चिकनी सफेद क्रीम में बदल जाता है और त्वचा में गहराई से नमी पहुंचाता है. इसका उपयोग त्वचा की जलन, सूखापन, दाग, निशान और एक्जिमा जैसी समस्याओं में राहत के लिए किया जाता है, और यह त्वचा को पोषण देने और सुंदर बनाने में सहायक भी है. इतना ही नहीं, हल्दी, चंदन और घी का लेप भी निशान को गायब करने में सहायक है.

हल्दी, चंदन और घी का लेप करेगा निशान गायब

आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आयुर्वेद में शतधौत घृत एक औषधि मानी जाती है. शतधौत घृत का मतलब है 100 बार धोया हुआ घी. घी को पानी में धोते हैं, जमे हुए घी में पानी डालकर उसे 100 बार फिल्टर किया जाता है. 100 बार घी को फिल्टर करने से उसमें औषधीय गुण आ जाते हैं और उस घी को अगर आप लेप बनाकर के जहां पर जले का निशान है लगाए तो वह निशान चला जाता है.

बड़ी-बड़ी कंपनियां भी बना रही हैं घी की ऑइंटमेंट

वहीं, बड़ी-बड़ी कंपनियां भी घी की ऑइंटमेंट बना रही हैं जो मार्केट में शतधौत घृत लेपम या शतधौत घृत क्रीम के नाम से लॉन्च करती हैं. उस बनी बनाई क्रीम को लेकर भी आप जले हुए स्थान पर लगाएंगे तो वह निशान चला जाएगा.

असरदार है नुस्खा

इसके अलावा एक और नुस्खा है जिसमें हल्दी और चंदन को बराबर मात्रा में लेकर उसमें हल्का देसी घी मिलाकर लेप तैयार कर लें और उस लेप को जली हुई त्वचा वाले निशान पर लगा दें. यह भी त्वचा पर बने निशान को खत्म करने में सक्षम है. जला हुआ छोटा निशान 15 दिन में, उससे बड़ा निशान एक महीने में और बड़े से बड़ा निशान लगभग 2 महीने में खत्म हो जाता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *