Last Updated:
Benefits of Moringa Seeds: मोरिंगा के बीज में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन को कम और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. सहजन के छोटे-से बीज वास्तव में गुणों का खजाना है. अगर नियमित रूप से …और पढ़ें
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी (एमडी मेडिसिन) चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना उपाध्याय ने कहा कि सहजन का बीज प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक है. क्योंकि मोरिंगा के बीज में विटामिन ए, सी, और ई पाए जाते हैं, जो शरीर में इम्युनिटी पावर बढ़ाते है. यही कारण है कि मोरिंगा के बीज का सेवन करने से संक्रमण जनित बीमारियों से राहत मिलती है.
इसके बीज ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार है. क्योंकि इन बीजों में इंसुलिन जैसे कार्य करने वाले यौगिक पाए जाते हैं, जो शुगर स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. मोरिंगा के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं. इसके सेवन से दिल भी स्वस्थ रहता है.
पाचन तंत्र को सुधारने में सहायक
मोरिंगा के बीज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में सहायता करता है. इस तरह कब्ज की समस्या को दूर कर आंतों के हेल्दी बैक्टीरिया को पोषण देता है. यही नहीं, ओमेगा फैटी एसिड त्वचा को नमी देकर झुर्रियों को कम करता है. यह कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और मांसपेशियों व नर्वस सिस्टम के लिए भी लाभकारी है. वहीं आयरन और जिंक एकाग्रता बढ़ाने के साथ दिमागी को भी तेज़ करने में मदद करता है.
बीज वास्तव में गुणों का खजाना
मोरिंगा के बीज में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, जो सूजन को कम और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं. सहजन के छोटे-से बीज वास्तव में गुणों का खजाना है. अगर नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इनका सेवन किया जाए तो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है. वैसे, किन्हीं परिस्थितियों में यह हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए आयुर्वेद एक्सपर्ट से एक बार सलाह जरूर लें.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.