Last Updated:
बेंगलुरु, जिसे भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है, कई अमीर और सफल लोगों का घर है. यहां हम आपको बेंगलुरु के 8 सबसे अमीर लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी नेटवर्थ जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

अजीम प्रेमजी: विप्रो लिमिटेड के संस्थापक चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी बेंगलुरु के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी कुल संपत्ति (azim premji net worth) $32.2 बिलियन से $35.9 बिलियन के बीच आंकी गई है.

नारायण मूर्ति: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति (Narayan murthy Net Worth) की कुल संपत्ति $5 बिलियन है और वे बेंगलुरु के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं.

इरफान रज़ाक: प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी इरफान रज़ाक की कुल संपत्ति लगभग $6 बिलियन है.

किरण मजूमदार शॉ: बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की संस्थापक और कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ की कुल संपत्ति (Kiran Mazumdar Shaw Net Worth) $3.6 बिलियन है.

क्रिस गोपालकृष्णन: इंफोसिस के सह-संस्थापक और पूर्व उपाध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन की कुल संपत्ति (Kris Gopalakrishnan net worth) $4.5 बिलियन है.

निखिल कामत: निखिल कामत की कुल संपत्ति $2.6 बिलियन है, और वे बेंगलुरु के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. उन्होंने ज़ेरोधा, ट्रू बीकन और ग्रुहास की सह-स्थापना की है.

रंजन पाई: मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (MEMG) के चेयरमैन रंजन पाई की कुल संपत्ति लगभग $3 बिलियन है.

जितेंद्र विरवानी: एम्बेसी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र विरवानी की अनुमानित कुल संपत्ति $1.2 बिलियन है.
.