116 साल की महिला ने बताया लंबी उम्र का सीक्रेट, सिर्फ 5 बातों का रखें ध्यान, आप भी पूरे 100 साल जिएंगे !

Last Updated:

Secrets of Longevity: इंग्लैंड की रहने वाली एथेल कैटरहम (Ethel Caterham) दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला हैं. उनकी उम्र 116 साल है और वे अब भी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अपनी लंबी जिंदगी का राज पॉजिटिव सो…और पढ़ें

116 साल की महिला ने बताया लंबी उम्र का सीक्रेट, सिर्फ 5 बातों का रखें ध्यानएथेल कैटरहम की उम्र 116 साल है और वे लाइफ को एंजॉय कर रही हैं.
How To Live Long & Healthy: लंबी जिंदगी जीने के लिए लोग हेल्दी लाइफस्टाइल, अच्छा खानपान और रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि लंबी उम्र तक निरोगी रहने के लिए ये सभी चीजें बेहद जरूरी हैं. हालांकि कई बार इनके अलावा भी कुछ छोटी-छोटी बातें आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकती हैं. ब्रिटेन की रहने वाली एथेल कैटरहम (Ethel Caterham) की उम्र 116 वर्ष है और वे सबसे उम्रदराज महिला हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसी साल 30 अप्रैल को एथेल को दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला का खिताब दिया गया था. हाल ही में उन्होंने अपनी लंबी जिंदगी के सीक्रेट बताए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एथेल कैटरहम का जन्म 21 अगस्त 1909 को हुआ था. उस वक्त ब्रिटेन के राजा एडवर्ड सप्तम का राज था. एथेल आठ भाई-बहनों में से एक थीं. उनका बचपन गरीबी, संघर्ष और परिवारिक समस्याओं से घिरा रहा. एथेल की शादीशुदा जिंदगी भी आसान नहीं रही. सन 1976 में उनके पति की मौत हुई. बाद में दो बच्चों ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. हालांकि इतनी मुश्किलों के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी को जी भरकर जीने की कोशिश की. कुछ साल पहले जब पूरी दुनिया कोविड महामारी से कांप रही थी, तब एथेल 110 साल की उम्र में कोविड-19 से जूझीं और इस जंग में जीत हासिल कर ली. उनकी इस जीत ने उन्हें न सिर्फ उम्रदराज, बल्कि आत्मिक रूप से भी अजेय बना दिया.

क्या है एथेल की लंबी उम्र का सीक्रेट?

एथेल कैटरहम ने अपनी लंबी उम्र का राज बहुत ही सरल और असरदार बातों में बताया है. उनका कहना है कि कभी किसी से बहस या विवाद न करें, बल्कि शांतिपूर्वक सुनें और वही करें जो आपको पसंद हो. उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में हर मौके को ‘हां’ कहना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी ये मौके आपको अनजाने रास्तों पर ले जाते हैं. इसके साथ ही संतुलन यानी मॉडरेशन का पालन करना चाहिए और हमेशा सकारात्मक मानसिकता बनाए रखनी चाहिए. तनाव से दूर रहना और खुश रहने की कला आपको लंबी जिंदगी जीने में मदद करती है. एथेल की जिंदगी का सबसे रोमांचक मोड़ तब आया, जब उन्होंने 18 साल की उम्र में भारत आने का फैसला किया. वे एक ब्रिटिश परिवार के साथ नैनी (nanny) बनकर भारत आई थीं. उनका मानना था कि जिंदगी सिर्फ जीने के लिए नहीं, बल्कि जी भरकर जीने के लिए होती है.

संघर्ष कितना भी हो, मेंटली मजबूत रहें

एथेल ने अपने जीवन में तमाम संघर्ष और अकेलेपन के बावजूद मानसिक मजबूती और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो कर दिखाया. इससे उन्हें लाइफ में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन मिला. उन्होंने बताया कि अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीना और नकारात्मकता से बचना जरूरी है. यह तरीका न सिर्फ तनाव को कम करता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है. इसलिए उनकी लंबी उम्र का रहस्य न केवल शारीरिक देखभाल, बल्कि सकारात्मक सोच, आत्म-समझदारी और भावनात्मक संतुलन भी है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

116 साल की महिला ने बताया लंबी उम्र का सीक्रेट, सिर्फ 5 बातों का रखें ध्यान

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *