अगर नाभि खिसक जाए तो कैसे पहचानें और मिनटों में कैसे करें ठीक, जानिए इसके लक्षण और असरदार घरेलू योग उपाय

Last Updated:

How to Fix Nabhi Khisakna: नाभि खिसकना कोई बीमारी नहीं, लेकिन इससे पेट दर्द, गैस और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. योग और घरेलू उपायों से इसे मिनटों में ठीक किया जा सकता है.धनुरासन, मंडूकासन जैसे आसनों से नाभि…और पढ़ें

नाभि खिसकने के लक्षण

हाइलाइट्स

  • नाभि खिसकने से पेट दर्द, गैस और थकान हो सकती है.
  • धनुरासन और मंडूकासन से नाभि संतुलित की जा सकती है.
  • हल्का दबाव और गुनगुना तेल नाभि को ठीक करने में मददगार हैं.
How to Fix Nabhi Khisakna: नाभि यानी हमारे शरीर का मध्य बिंदु, जिसे आयुर्वेद और योग में ऊर्जा का केंद्र माना गया है. माना जाता है कि नाभि 72,000 नाड़ियों से जुड़ी होती है. लेकिन कई बार नाभि अपनी जगह से थोड़ी इधर-उधर हो जाती है, जिसे आम भाषा में नाभि खिसकना या नाभि दोष कहते हैं. यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. जैसे अचानक पेट दर्द, भूख न लगना या ज्यादा लगना, गैस, कब्ज, दस्त, कमर दर्द और थकान जैसी समस्याएं. आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में यह समस्या कई लोगों को होती है लेकिन लोग समझ नहीं पाते कि दिक्कत की जड़ नाभि है. ऐसे में समय रहते इसे पहचानना और घरेलू या योग आधारित उपाय करना जरूरी हो जाता है. अच्छी बात ये है कि इसके लिए डॉक्टर या दवाइयों पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ सिंपल योगासन और घरेलू नुस्खों से आप नाभि को फिर से संतुलित कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि नाभि खिसकने के लक्षण क्या हैं, इसके कारण क्या हो सकते हैं और कैसे कुछ मिनटों में इसे ठीक किया जा सकता है.

नाभि खिसकने के आम लक्षण क्या हैं?
एक वेबसाइट से बात करते हुए योग एक्सपर्ट डॉ. योगऋषि विश्वकेतु ने बताया कि नाभि खिसकने पर शरीर में कुछ खास लक्षण दिखने लगते हैं.

  • बार-बार पेट में दर्द या ऐंठन होना
  • भूख में अचानक बदलाव- कभी न लगना, कभी ज्यादा लगना
  • दस्त या कब्ज की शिकायत.
  • पेट में फुलाव या भारीपन.
  • गैस बनना और थकावट महसूस होना.
  • पीठ और कमर में हल्का लेकिन लगातार दर्द.
  • महिलाओं में मासिक चक्र का बिगड़ना.
  • मूड स्विंग्स या मानसिक बेचैनी.
नाभि क्यों खिसकती है? ये हैं मुख्य कारण

  • अचानक भारी वजन उठाना.
  • गिर जाना या चोट लगना.
  • एक ही तरफ झुककर बार-बार कोई काम करना.
  • लंबे समय तक टेंशन में रहना.
  • पेट की मांसपेशियों का कमजोर होना.
  • बहुत नरम या ढीले गद्दे पर सोना.
  • नाभि को ठीक करने के असरदार योगासन

  • 1. धनुरासन (Bow Pose) – इससे पेट और रीढ़ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.
  • 2. मंडूकासन (Frog Pose) – पाचन शक्ति बढ़ाता है और नाभि क्षेत्र को एक्टिव करता है.
  • 3. अर्ध मत्स्येन्द्रासन – शरीर में संतुलन लाने में मददगार.
  • 4. चंद्रासन (Crescent Pose) – शरीर को बैलेंस करता है.
  • 5. अर्ध पवनमुक्तासन – गैस और पाचन में राहत, नाभि को रिलैक्स करता है.
  • घरेलू उपाय जो नाभि को कर सकते हैं संतुलित

  • हल्का दबाव देना: नाभि के चारों तरफ हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें. जहां दर्द या डकार आए, वहां थोड़ा रुकें.
  • झटका तकनीक: किसी जानकार की मदद से पैर को धीरे खींचकर हल्का झटका दिया जाए तो नाभि सही हो सकती है.
  • गुनगुना सरसों का तेल: नाभि के आसपास लगा सकते हैं. यह मसल्स को आराम देता है.
  • गर्म पानी की बोतल: नाभि क्षेत्र पर रखने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और आराम मिलता है.
  • नाभि और पाचन तंत्र का गहरा कनेक्शन
    बहुत कम लोग जानते हैं कि नाभि का सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है. अगर नाभि खिसक जाए तो सबसे पहला असर पेट पर ही दिखता है- जैसे भूख में बदलाव, गैस, एसिडिटी या पेट में भारीपन. इसलिए नाभि को संतुलित बनाए रखने के लिए पाचन को सुधारना बहुत जरूरी है. इसमें फाइबर से भरपूर आहार, छाछ, सौंफ, और गर्म पानी का सेवन काफी मददगार हो सकता है. साथ ही खाना हमेशा शांत मन से और समय पर करें, क्योंकि जल्दी-जल्दी खाने या लेट खाने से भी पेट पर प्रेशर पड़ता है और नाभि असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है.

    ध्यान रखने वाली बातें
    हमेशा सीधे बैठें और सोते समय कमर को सपोर्ट दें. कोई भी भारी चीज उठाते वक्त संतुलन बनाए रखें. ताजा, हल्का और गर्म खाना खाएं. योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें. तनाव से बचें, क्योंकि स्ट्रेस भी नाभि खिसकने की वजह बन सकता है.

    नाभि खिसकना एक आम लेकिन अनदेखी की जाने वाली समस्या है. अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचाना जाए और सही तरीके अपनाए जाएं तो इसे आसानी से घर पर ही ठीक किया जा सकता है. आयुर्वेद और योग न सिर्फ इसे सुधारने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर के संतुलन और मानसिक शांति को भी बनाए रखते हैं. अगर लक्षण बार-बार दोहराए जा रहे हों तो किसी अनुभवी योग चिकित्सक या वैद्य की सलाह जरूर लें.

    (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

    homelifestyle

    अगर नाभि खिसक जाए तो कैसे पहचानें और मिनटों में कैसे करें ठीक, जानिए उपाय

    Source link

    Share me..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *