फ्लिपकार्ट ब्लैक की असली कीमत 1,499 रुपये एक साल के लिए है. लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे सिर्फ 990 रुपये सालाना कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस फ्लिपकार्ट के मौजूदा VIP प्लान जो कि 799 रुपये/साल है और फ्लिपकार्ट प्लस प्रोग्राम से ऊपर रखा गया है.
YouTube Premium फ्री (1 साल): इस प्लान का सबसे बड़ा हाईलाइट 1,490 रुपये वाला YouTube Premium सब्सक्रिप्शन है. इसमें यूज़र्स को Ad-free वीडियो, Background Play और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
SuperCoins रिवॉर्ड्स: हर फ्लिपकार्ट और फ्लिपकार्ट Minutes ऑर्डर पर 5% 100 रुपये तक SuperCoins कैशबैक मिलेगा.
सुपरकॉइन्स को कैश डिस्काउंट या कैशबैक में बदला जा सकता है.
शॉपिंग बेनिफिट्स: इसमें प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स पर खास डील्स मिल जाएगी. साथ ही फ्लिपकार्ट सेल इवेंट्स में जल्दी एंट्री भी ली जा सकेगी.
ट्रैवल बेनिफिट्स के तौर पर इसमें Cleartrip पर फ्लाइट कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग सिर्फ ₹1 में हो जाएगी.
Amazon Prime से मुकाबला
फ्लिपकार्ट के इस प्लान को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि Black प्लान को लाकर कंपनी सीधा-सीधा Amazon Prime को टक्कर दे रही है. अमेज़न प्राइम की कीमत भी 1,499 रुपये/साल है, जिसमें Prime Video, Prime Music और जल्दी सेल एक्सेस जैसे फायदे मिलते हैं. लेकिन हाल ही में Prime Video पर विज्ञापन शुरू हो गए हैं. इसी का फायदा उठाते हुए फ्लिपकार्ट, YouTube Premium के एड-फ्री स्ट्रीमिंग फीचर को अपने बड़े USP के तौर पर पेश कर रहा है. अब देखना ये है कि क्या ये अमेज़न प्राइम जितना पॉपुलर हो पाता है या नहीं.
.