भोपाल में 7वीं की स्टूडेंट ने दे दी जान, सन्न रह गए मम्मी-पापा

Last Updated:

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 7वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी जान दे दी. घर से एक नोट भी बरामद हुआ है. बच्ची ने लिखा कि ‘DONATE MY BODY TO ANYONE WHO NEEDS IT’. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ह…और पढ़ें

भोपाल में 7वीं की स्टूडेंट ने दे दी जान, सन्न रह गए मम्मी-पापापुलिस कर रही मामले की जांच.
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चौंकाने वाली घटना हुई. कटारा हिल्स इलाके में 7वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी जान दे दी. बच्ची ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, ‘जिसे जरूरत हो उसे मेरी बॉडी दान कर देना. मेरा कमरा, कम्प्यूटर और सारा सामान छोटे भाइयों का हो जाएगा’. बच्ची के खुदकुशी की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त माता पिता घर पर नहीं थे. दोनों छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गए थे.

माता पिता जब घर लौटे तो उनके होश उड़ गए. बेटी की हालत देख उनकी चीखें निकल गई. उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि ये क्या और कैसे हुआ. फिर फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

7वीं कक्षा की छात्रा ने घर में अपनी जान दे दी. स्कूल बेल्ट और दुप्पटे का फंदा बनाकर बच्ची ने फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि मृतिका के पिता सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं. परिवार मूल रूप से सतना का रहने वाला है. पीएम के बाद शव लेकर परिवार अपने गृहनगर पहुंचा है. वापस आने के बाद फैमिली के बयान दर्ज किए जाएंगे.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भोपाल में 7वीं की स्टूडेंट ने दे दी जान, सन्न रह गए मम्मी-पापा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *