Last Updated:
Tips And Trick: सर्दी जुकाम से राहत के लिए सरसों तेल से पैर, हाथ और नाक में मालिश करने की घरेलू ट्रिक अपनाएं, एक रात में आराम और सिर दर्द से राहत मिलती है. आइये इसके फायदे के बारे में जानते हैं.
रांची: बदलते मौसम में कई बार लोगों को सर्दी और जुकाम हो जाता है. कभी-कभी तो सर्दी इतनी तेज हो जाती है कि नाक तक बंद हो जाती है. ऐसे में आपको सरसों के तेल का इस्तेमाल करके राहत मिल सकती है. आइये जानते हैं आज कुछ घरेलू ट्रिक के बारे में…
गर्म सरसों तेल का उपयोग करें
गर्म सरसों तेल से शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे पैर के तलवे और हाथ के नाखूनों पर मालिश करना काफी फायदेमंद रहता है. इसे उपयोग करने के बाद सो जाएं और सुबह तक सर्दी गायब हो जाएगी.
सरसों तेल का सही इस्तेमाल
सबसे पहले गर्म सरसों तेल लें और उसे अपने पैर के तलवे पर अच्छी तरह से रगड़ें. फिर मोजा पहन लें और सो जाएं. इसके बाद हाथ के तलवे और नाखूनों पर भी तेल लगाएं और हाथ को गर्म चीज से ढक लें.
इसके बाद दो-चार बूंद सरसों तेल लें, जो बहुत ज्यादा गर्म नहीं होनी चाहिए. उसे अपनी दोनों नाक के अंदर डालें. इससे नाक की रुकावट साफ हो जाएगी और सांस लेने में तकलीफ नहीं होगी. यह दिमाग के नसों को आराम देता है.
एक रात में मिलेगा चमत्कारिक फायदा
रात में सोने से पहले अगर आप ये सब कर लेते हैं तो आपको रातभर आराम मिलेगा. जहां आपको ना छींक आएगी, ना नींद टूटेगी. इसके साथ ही आप पूरी रात आराम से सोएंगे और सुबह सर्दी और सिर दर्द से राहत मिलेगी. इसे एक-दो दिन लगातार करें. इससे चमत्कारिक फायदे होते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।