वह एक ही शैम्पू और कंडीशनर पर भरोसा करती हैं. मुंबई की नमी वाली जलवायु को देखते हुए, वह शैम्पू का चुनाव सोच समझकर करती हैं, ताकि बालों में चिपचिपाहट न हो. धनश्री हफ़्ते में सिर्फ़ दो बार बाल धोती हैं और बालों में नियमित रूप से तेल लगाना भी नहीं भूलतीं.
धनश्री ने एक प्यारी बात भी बताई – “मम्मी बोलती थीं कि तेल लगाकर छोटी बना लो. ये तरीका मेरे लिए आज भी सबसे असरदार है.” वह तेल लगाकर हल्की चोटी बना लेती हैं और ज़्यादा टाइट चोटी से परहेज़ करती हैं, जिससे बालों की जड़ पर दबाव न पड़े. यह पुराना लेकिन असरदार तरीका उन्हें आज भी मदद करता है.
डॉक्टर ने भी बताया बेसिक रूटीन का फायदा
एक वेबसाइट से बात करते हुए दिल्ली की स्किन एक्सपर्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर करुणा मल्होत्रा ने भी इस बात को सही ठहराया कि सिंपल और रेगुलर हेयर केयर रूटीन सबसे अच्छा काम करता है. उन्होंने कहा कि बात ब्रांड या महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं है, बल्कि ये देखना जरूरी है कि वे आपके स्कैल्प और बालों के लिए सूटेबल हैं या नहीं. अगर शैम्पू धीरे से क्लीन करता है और नैचुरल ऑयल्स को स्ट्रिप नहीं करता, कंडीशनर बालों को हाइड्रेट करता है और तेल जड़ों को पोषण देता है, तो इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बाल लंबे और हेल्दी हो सकते हैं.
क्या है सही तरीका?
डॉक्टर का सुझाव है कि ज्यादा प्रोडक्ट्स पर ध्यान देने के बजाय हल्के और सूटेबल फॉर्मूले चुनें. हफ्ते में 1–2 बार तेल मालिश करें और साथ ही बैलेंस्ड डाइट पर फोकस करें. उनका मानना है कि रेगुलैरिटी जरूरी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बदलाव करना भी उतना ही अहम है. तभी आपके बाल लंबे, मजबूत और चमकदार बन सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.