Last Updated:
अमरूद सिर्फ स्वाद और पोषण के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी कमाल के गुण रखते हैं? अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है, पाचन क्रिया मजबूत होती है और अपच जैसी परेशानियों से राहत मिलती है. आइए जानते है इसके फायदे…

अमरूद केवल स्वाद में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य में भी अद्भुत लाभ देता है. इसके पत्तों को पानी में उबालकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. अमरूद के पत्तों में मौजूद पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. इसके ताजे पत्तों का पेस्ट सूजन, बुखार, सिरदर्द और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी सहायक होता है.

अमरूद की पत्तियां भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती हैं. इनमें जरूरी फाइबर के साथ-साथ विटामिन ए की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और दृष्टि के लिए फायदेमंद है.

इसके अलावा, अमरूद की पत्तियों में विटामिन C, फोलिक एसिड, पोटेशियम और मैंगनीज भी मौजूद होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर ये पत्तियां सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती हैं.

अमरूद की पत्तियों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा, सुबह खाली पेट इन पत्तियों को चबाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच, कब्ज, गैस और एसिडिटी के खतरे को कम करने में मदद करता है. इसलिए रोजाना सुबह अमरूद की पत्तियां चबाना फायदेमंद माना जाता है.

अमरूद के पत्तों में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. ये विटामिन, मिनरल, माइक्रो और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं. साथ ही, इनमें बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हैं. अमरूद के पत्ते प्रोटीन, विटामिन सी, गैलिक एसिड और फेनोलिक यौगिकों का भी बेहतरीन स्रोत हैं.

अमरूद के पत्तों को उबालकर इसका पानी पीने से कैलोरी बर्न होती है और पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. इसके अलावा, यह शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर करता है और खून की कमी को भी दूर करने में मदद करता है.