Saving for the Future: आज की छोटी बचत, कल का बड़ा फायदा, जानें हर महीने कैसे करें सही योजना

Last Updated:

Saving for the future: आज की बचत को ही भविष्य की कमाई माना जाता है. बुजुर्गों के द्वारा कही गई यह कहावत आज भी बेहद कारगर है. अपनी आय के अनुसार बचत करना बेहद आवश्यक होता है. इसके लिए हमें अपने जरूरी खर्चो को बजट के अनुसार खर्च करना शुरू करना होगा. जिससे हम कुछ पैसे भविष्य के लिए बचा सके.

s

लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण सैलरी और व्यवसाय से जुड़े हुए सभी वर्ग बेहद परेशान है. आय से अतिरिक्त खर्च होने के कारण लोगों को सेविंग्स कर पाने में बेहद मुश्किलें होती है.

s

ऐसे में सेविंग्स करने के लिए हमें अपने खर्च करने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है, रोजाना के जरूरी खर्चों में कुछ बदलाव करते हुए हम कुछ बचत की आदत बना सकते हैं.

s

रोजाना के खर्चों को हम यदि सही तरह से मैनेज कर पाते हैं और हर खर्चे में यदि हम थोड़ी-थोड़ी भी कटौती करते हैं तो इससे हम कुछ ही समय में एक अच्छे बचत की तरफ बढ़ सकेंगे.

s

इसके लिए सबसे जरूरी काम है कि हमें अपने खर्चों का बजट तैयार करना होगा. यदि हम अपनी आमदनी के अनुसार अपने आय को बजट के अनुसार खर्च करना शुरू करते हैं तो इससे बचत आसान हो जाती है.

s

अकाउंट में सैलरी क्रेडिट होने के बाद, इसका सबसे पहला हिस्सा बजट खाते में जरूर डालें. इसके लिए आप अपनी सैलरी के 10% से अपने बचत खाते की शुरुआत कर सकते हैं.

s

अपने दैनिक खर्चों को नोट करना शुरू करें. इससे आप किन चीजों पर ज्यादा पैसे खर्च कर रहे हैं. इसे समझ पाना आसान होगा. जिसे जरूरत पड़ने पर काम किया जा सके.

s

कभी-कभी बिना समझे मॉल में शॉपिंग करने के दौरान हम कुछ ऐसी चीज खरीद लेते है जो केवल देखने में अच्छी लगती हैं और उसका कोई ज्यादा उपयोग भी नहीं होता है. ऐसे में इस तरह के खर्चों को अवॉइड करने की जरूरत होती है.

s

बचत करने के कई बड़े फायदे होते है जो भविष्य में काम आते है. अगर हमारे पास आय के अनुसार अच्छी सेविंग मौजूद है तो हमें भविष्य में कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं होती. किसी मेडिकल इमरजेंसी में हम उसके खर्च को आसानी से मैनेज कर पाते हैं, इसके अलावा हम चाहे तो अच्छी जगह पर पैसे निवेश कर अच्छा रिटर्न भी कमा सकते हैं.

homelifestyle

आज की छोटी बचत, कल का बड़ा फायदा, जानें हर महीने कैसे करें सही योजना

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *