Health Tips: सोने से पहले बदले आदत…पीएं यह रसोई का मसाला, यह 4 खतरनाक बीमारियां आस-पास भी नहीं भटकेगी

Last Updated:

Health Tips: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में रसोई का यह खास मसाला मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. यह शरीर को चार गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है, इम्यून सिस्टम मजबूत करता है और नींद को बेहतर बनाता है. रोजाना सेवन से शरीर तंदरुस्त रहता है.

हेल्थ टिप्स

lth जयपुर. रसोई में इस्तेमाल होने वाला कलौंजी मसाला किसी आयुर्वेदिक औषधि से काम नहीं है. यह छोटे काले बीज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी है. आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार के अनुसार, कलौंजी पाउडर एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है.

हेल्थ टिप्स

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में कलौंजी पाउडर का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी है. यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है. इसके अलावा नियमित सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है. इस कारण कलोंजी हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है.

हेल्थ टिप्स

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि कलौंजी पाउडर शरीर में मौजूद सूजन को भी कम करने में असरदार है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं. इसके अलावा गठिया या जोड़ों की समस्या वाले लोगों के लिए यह खास लाभदायक साबित हो सकता है. इसके अलावा कलौंजी तेल भी सूजन में कारगर होता है.

हेल्थ टिप्स

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो कलौंजी पाउडर आपके लिए रामबाण औषधि है. डॉक्टर के अनुसार, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है. वहीं, फैट बर्न करने में मददगार होने की वजह से यह शरीर को स्लिम और फिट रखने में सहायक बनता है.

हेल्थ टिप्स

कलौंजी पाउडर त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन शरीर से टॉक्सिंस निकालता है, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है. मुंहासे, दाग-धब्बे और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं में भी यह असरदार साबित हो सकता है.

हेल्थ टिप्स

कलौंजी के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इससे आप मौसमी बीमारियों, सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन से बचे रहते हैं. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है.

हेल्थ टिप्स

ऐसे में कलौंजी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ रात को लेना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. यह हार्ट हेल्थ, वेट लॉस, स्किन और इम्यूनिटी के अलावा यह शरीर की सूजन कम करता है. नियमित और सही मात्रा में सेवन करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं.

homelifestyle

Health Tips:पीएं यह रसोई का मसाला, यह 4 खतरनाक बीमारियां आस-पास भी नहीं भटकेगी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *