Last Updated:
Lemon Peel Reuse Tips and tricks: नींबू के छिलके सिर्फ कचरे में फेंकने की चीज़ नहीं, बल्कि सेहत, सुंदरता और सफाई में कारगर उपाय हैं. इनमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और नैचुरल ऑयल फ्रिज की बदबू से लेकर बर्तनों की चमक, स्किन के ग्लो और घर की सफाई तक काम आते हैं. नींबू के छिलके हर घर के लिए नैचुरल उपाय साबित हो सकते हैं.

नींबू के कटे छिलको में विटामिन C की मात्रा भरपूर रूप से होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और नैचुरल ऑयल होते हैं, जो न सिर्फ सफाई में मदद करते हैं बल्कि हेल्थ और ब्यूटी में भी काम आते हैं.

आपको यह सुनकर हैरानी होगी मगर आपके घर पर फ्रिज में अक्सर अगर बदबू आती है और वह बदबू ठीक नहीं होती तो आपके लिए नींबू के छिलके जादू की तरह उस बदबू को सोखने का काम करेंगे. इसके लिए आपको करना यह होगा कि नींबू के छिलकों में थोड़ा बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज में रख दें. ये नैचुरल डियोडोरेंट की तरह बदबू को सोख लेगा.

अगर आप अपनी स्क्रिन को लेकर काफी चिंतित रहते है तो आपको घरेलू नुस्का बताते हैं जिसमें आप नींबू के छिलकों की मदद से अपने स्क्रिन को फ्रेश बनाने का काम कर सकते है. आप नींबू के सूखे छिलकों को पीसकर पाउडर बना ले इसमें गुलाब जल या दही मिलकार फेस पैक बनाए इससे स्किन ब्राइट और ग्लोइंग दिखती है.

नींबू के छिलके इतने यूजफुल हैं कि आपके घर में अगर आप नेचूरल क्लीनर बनाना चाहते है उसमें भी नींबू के छिलके बेहद खास रूप से काम आ सकते हैं. इसके लिए आपको करना यह होगा कि छिलकों को एक जार में डालकर उसमें सफेद सिरका भर दें. 10-15 दिन बाद इस लिक्विड को छानकर स्प्रे बोतल में डालें और किचन स्लैब, सिंक या टाइल्स साफ करें. यह दाग और बदबू दोनों दूर करता है.

आमतौर पर आप बर्तनों को चमकाने के लिए नींबू का ही लिक्विड इत्यादि इस्तेमाल करते होंगे मगर उनमें केमिकल इत्यादि भी होता है ऐसे में वह रिजल्ट नही मिल पाता जैसा होना चाहिए इसलिए आपको अगर बर्तन चमकाने में भी इसका इस्तेमाल करना है तो जिद्दी दाग वाले बर्तनों पर नींबू के छिलके में नमक डालकर रगड़ें. इससे बर्तन आसानी से चमक जाएंगे.

कई बार लोग अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए दूध वाली चाय की बजाय ऐसी चाय पीना पसंद करते है जो चाय का टेस्ट भी दे और सेहत के लिए भी अच्छी हो. ऐसे में आप नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर एक जार में इसे रख दे. चाय बनाते समय इसमें थोड़ा सा डालें, इससे चाय में नैचुरल फ्लेवर और खुशबू आ जाएगी.

घर में तरह तरह के परफ्यूम या फ्रेशनर का इस्तेमाल करने के बाद भी वह महक आपको नही मिल पा रही जिसकी आपको जरूरत है तो अब आपका यह काम भी नींबू के छिलके करके दिखाएंगे. सूखे नींबू के छिलकों को छोटे पोटली में भरकर अलमारी या जूतों के रैक में रखें. ये बदबू को दूर करके हल्की-सी ताजगी दे देंगे.
.