तानाशाह के आंसू: रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते फूट-फूटकर रोए किम जोंग उन

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की छवि दुनिया में हमेशा एक निर्दयी शासक के रूप में देखी जाती है. वही किम, जिन पर कभी अपने चाचा को तोप में बंधवाकर उड़ाने का आदेश देने जैसे आरोप लगे थे, और जिनके राज में पूरा देश डर और दहशत में जीता है. लेकिन इस बार दुनिया ने किम का एक ऐसा चेहरा देखा, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. रूस के लिए यूक्रेन युद्ध में लड़ते हुए मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए किम जोंग उन पहली बार कैमरे के सामने फूट-फूटकर रो पड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब रूस से सैनिकों के पार्थिव शरीर विमान के जरिए उत्तर कोरिया लाए गए, तब पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका स्वागत किया गया. इस दौरान किम खुद घुटनों के बल बैठकर सैनिकों की तस्वीरों पर मेडल लगाते नजर आए.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *