पिंपल्स से पाना है छुटकारा, तो दही और शहद में मिलाकर लगाएं ये पाउडर और देखें सिर्फ एक हफ्ते में असर

Last Updated:

Home remedies for Pimples: बागेश्वर की किरन पांडे ने संतरे के छिलके, दही और शहद से बने फेस पैक को पिंपल्स और मुंहासों के लिए प्राकृतिक, सस्ता और बिना साइड इफेक्ट वाला उपाय बताया है.

मुहांसों से हैं परेशान, तो घर पर बनाएं ये नेचुरल पाउडर जो पिंपल को करेगा खत्मसंतरे के छिलके का फेस मास्क 
बागेश्वर: आजकल प्रदूषण, धूल-मिट्टी और अनियमित खानपान की वजह से पिंपल्स और मुंहासों की समस्या हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है. खासकर युवाओं में यह एक बड़ी स्किन प्रॉब्लम मानी जाती है. बाजार में इसके इलाज के लिए कई तरह की क्रीम और प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कभी-कभी साइड इफेक्ट भी कर देते हैं. ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय सबसे बेहतर विकल्प साबित होते हैं. संतरे के छिलके का पाउडर उनमें से एक है, जो स्किन को साफ, ग्लोइंग और पिंपल्स मुक्त बनाने का काम करता है.

क्या है घरेलू उपचार

बागेश्वर की ब्यूटीशियन किरन पांडे ने लोकल 18 को बताया संतरे के छिलकों को धूप में अच्छे से सुखाकर पीस लें और एयर टाइट डिब्बे में रख लें. इस पाउडर का इस्तेमाल आप लंबे समय तक कर सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें. इसमें एक चम्मच ताज़ा दही और आधा चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा गुलाबजल मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें.

चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें, ताकि अतिरिक्त तेल और गंदगी निकल जाए. अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पिंपल्स और मुंहासों की समस्या धीरे-धीरे कम हो जाती है.

फेस पैक से मिलेगा ग्लोइंग चेहरा

संतरे के छिलके में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन को नेचुरल ग्लो देती है, और डेड सेल्स को हटाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे पर जमी गंदगी को साफ कर रोमछिद्रों को खुला रखते हैं. जिससे पिंपल्स बनने की संभावना कम होती है. दही में लैक्टिक एसिड होता है. जो त्वचा को पोषण देने और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है. वहीं शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है और स्किन को हाइड्रेटेड रखता है.

इन तीनों का मिक्सचर चेहरे की गहराई से सफाई करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. अगर इस फेस पैक का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो एक हफ्ते में ही फर्क दिखने लगता है. चेहरे की अतिरिक्त तैलीयता कम होती है. मुंहासे सूखने लगते हैं और त्वचा पहले से ज्यादा साफ दिखती है.

कोई साइड इफेक्ट नहीं

इस घरेलू नुस्खे की खासियत यह है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक है, और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते. संतरे का छिलका, दही और शहद तीनों ही हर घर की रसोई में आसानी से उपलब्ध रहते हैं और महंगे कॉस्मेटिक्स की तुलना में यह बेहद सस्ता भी है. अगर आप भी पिंपल्स और मुंहासों से परेशान हैं और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो संतरे के छिलके का यह फेस पैक आपके लिए सबसे सुरक्षित और असरदार उपाय हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मुहांसों से हैं परेशान, तो घर पर बनाएं ये नेचुरल पाउडर जो पिंपल को करेगा खत्म

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *