चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा: सिंध-पार्वती नदियों से भी छोड़ा गया पानी; मुरैना में निचले इलाके खाली कराने के निर्देश – Morena News

मध्यप्रदेश-राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते मुरैना में चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक नदी का स्तर 137.20 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 138 मीटर पर है। प्रशासन को आशंका है कि रात तक जलस्तर खतरे के निशान को पार कर

.

जानकारी के अनुसार, कालीसिंध और पार्वती नदी में आई बाढ़ का पानी भी चंबल में मिल रहा है। राजस्थान के नौनेरा सिंध बैराज से 1 लाख 26 हजार क्यूसेक और कोटा बैराज से 14 हजार 680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पार्वती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसका पानी चंबल में मिलकर जलस्तर को और बढ़ा रहा है।

निचले गांव खाली करने के निर्देश डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी ने बताया कि चंबल नदी का बढ़ता जलस्तर देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। नदी किनारे बसे गांवों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। वहीं निचले इलाकों में बसे गांवों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

होम गार्ड और एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। प्रशासन ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *