बैतूल में 39 वाहनों पर लगाया 26 हजार का जुर्माना: 23 बसों के साथ 7 ऑटो और 4 कार के बनाए चालान;  मिले अधूरे दस्तावेज – Betul News

बैतूल में यातायात पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी गजेंद्र कैन के नेतृत्व में टीम ने गेंदा चौक, पेट्रोल पंप चौक और बस स्टैंड मे

.

पुलिस ने सभी वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। बरसात के मौसम को देखते हुए वाइपर, इंडिकेटर, ब्रेक लाइट, हेड लाइट की भी जांच हुई। साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र और आपातकालीन दरवाजे की स्थिति को भी परखा गया।

चेकिंग में 23 बसों, 7 ऑटो, 4 कार, 2 मैजिक और 3 मोटरसाइकिल के चालान काटे गए। कुल 39 वाहनों से 26 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना परमिट या अधूरे दस्तावेज वाले ऑटो और मैजिक को थाने में खड़ा किया गया।

पुलिस ने बस चालकों को वर्दी पहनने, वाहन में सुरक्षा उपकरण रखने और क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने की हिदायत दी। यातायात पुलिस ने कहा कि आगे भी नियमित रूप से ऐसी चेकिंग जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन तस्वीरों में देखिए ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *