सड़कों पर तो देखा होगा लेकिन ऑफिस में ये काम…पर मजबूरी ही ऐसी है, क्या करें?

Last Updated:

Rewa News: सड़क पर दुपहिया चलाते वक्त हेलमेट लगाना तो आम बात है लेकिन ऑफिस में बैठकर कंप्यूटर पर काम करते वक्त हेलमेट लगाना थोड़ा अटपटा लगता है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

अक्सर आपने सड़क या हाइवे पर बाइक चलाते हुए लोगों को हेलमेट पहने देखा होगा. मगर रीवा मे एक अजीब नजारा देखने को मिला, यहां पर विद्युत विभाग के एक कर्मचारी को कार्यालय में हेलमेट लगाकर कम्प्यूटर चलाते हुए देखा गया. इस बारे मे जब विद्युत विभाग के कर्मचारी कम्प्यूटर ऑपरेटर से बात की गई तो उसका कहना था कि पिछले दो दिनों से उसे दहशत के साए में कार्यालय के अंदर काम करना पड़ रहा है. सोमवार की सुबह काम करते वक्त कार्यालय की छत का प्लास्टर अचानक से भरभरा कर उसके ही ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे खुद की जान बचाने के लिऐ हेलमेट का सहारा लेना पड़ा.

नेहरू नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन मे गिरा था छत का प्लास्टर
दरअसल यह घटना रीवा के नेहरू नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन फ्यूज कॉल सेंटर की है. यहां पर पदस्थ कर्मचारी आश्रित मिश्रा कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. रोज की तरह आश्रित मिश्रा बीते सोमवार को भी विद्युत सब स्टेशन के दफ्तर पहुंचे और कम्प्यूटर में अपना काम काज करना शुरू किया तभी अचानक से छत का प्लास्टर भरभरा कर उनके ही ऊपर गिर गया.

हादसे मे कम्प्यूटर ऑपरेटर हुए थे घायल
हादसे मे वह बुरी तरह घायल हो गए और उनके पैर के आलावा शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर चोट लग गई. घटना के बाद से कम्प्यूटर ऑपरेटर आश्रित मिश्रा भयभीत हैं जिसके चलते उन्हें अपनी जान का खतरा बना बना हुआ उसके लिऐ उन्होंने हेलमेट का सहारा ले लिया और पिछले दो दिनों से वह हेलमेट लगाकर ही ऑफिस मे वैठकर अपना काम कर रहे है.

दहशत मे आए कम्प्यूटर ऑपरेटर हेलमेट पहनकर काम करने को मजबूर
आश्रित मिश्रा ने बताया की सोमवार की सुबह वह अपने कार्यालय पहुंचे थे. कम्प्यूटर टेबल कें सामने वाली कुर्सी मे बैठकर उन्होंने ने अपना कामकाज शुरू ही किया था की अचानक से छत की प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर उनके ऊपर ही आ गिरा जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए. हादसे के बाद से वह दहशत मे आ गए और हेलमेट धारण करके काम करना शुरू किया. पिछले दो दिनों से वह लगातार सुबह 9 बजे से शांम 4:30 तक इसी तरह से हेलमेट पहनकर ऑफिस का काम कर रहे है.

पीड़ित ने कहा कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से की गई शिकायत 
पीड़ित विद्युत विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर का कहना है कि पिछले दो सालों से वह विद्युत विभाग के अफसरों को जर्ज़र भवन के बारे में अवगत करवा रहे रहे थे मगर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसका खामियाजा उन्हें भुगताना पड़ा. हालांकि हादसे के बाद सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गई थी जिसके बाद तत्काल ही भवन में मरम्मत का कार्य शुरू करवाया गया. अब जब तक भवन की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता तबतक वह इसी तरह से हेलमेट पहनकर विद्युत विभाग के ऑफिस मे बैठकर विभागीय कामकाज करेंगे ताकि उनकी जिंदगी सलामत रहे. कार्यालय का भवन काफी पुराना और जर्ज़र है. 2018 से वह कार्यरत हैं तब से वह इसी भवन के अंदर बैठकर विद्युत विभाग का काम करते हैं.

मेंटिनेन्स प्रभारी ने कहा घटना के बाद मरम्मत का कार्य हुआ शुरू
विद्युत सब स्टेशन मे पदस्थ मेंटिनेन्स प्रभारी अनिल सिंह का कहना है की घटना सोमवार की सुबह तकरीबन 9:30 बजे की है. कम्प्यूटर ऑपरेटर आश्रित मिश्रा सहित अन्य कर्मचारियों को कम्प्यूटर मे विद्युत कम्प्लेन संबधित जांच के लिए कहा गया था. आश्रित मिश्रा जैसे ही कम्प्यूटर ऑपरेट करने के लिए कुर्सी पर बैठे तभी छत का प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया और वह घायल हो गए. गनीमत थी की उनका सिर बच गया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिसके बाद मरम्मत का कार्य शुरु हुआ.

20 साल पुरानी बल्डिंग को सिविल ठेकेदारो ने भ्रष्ट तरीके से बनाया: मेंटिनेन्स प्रभारी 
मेंटिनेन्स प्रभारी अनिल सिंह का कहना है कि हादसे के बाद अधीक्षण यांत्रि को सूचना दी गई इसके बाद निरीक्षण करने वह मौके पर पहुंचे थे. उनके द्वारा फंड जारी किया गया जिसके बाद भवन के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. पिछले तीन वर्षों से भवन की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई. जर्जर भवन लगभग 20 साल पुराना है सिविल के ठेकेदार के द्वारा भ्रष्ट तरीके से बनाया गया था जिसके चलते भवन पिछले कई सालों से जर्जर स्थिति में ही है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सड़कों पर तो देखा होगा लेकिन ऑफिस में ये काम…पर मजबूरी ही ऐसी है, क्या करें?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *