निवाड़ी में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा: 100 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ सैकड़ों छात्र निकले; वंदे मातरम के नारे गूंजे – Niwari News

पृथ्वीपुर में गुरुवार को ABVP और छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली।

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली।

.

दोपहर करीब 12 बजे शासकीय बालक उत्कृष्ट स्कूल में एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्कूली छात्र एकत्र हुए। यात्रा डीजे की धुनों और देशभक्ति के नारों के साथ शुरू हुई। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने अपने कंधों पर तिरंगा उठाया।

यात्रा नगर के प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे नगर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में ABVP के जिलाध्यक्ष पारस यादव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *