सुबह उठकर खाली पेट चबा लीजिए ये हरे पत्ते, पूरे दिन नहीं बढ़ेगा शुगर का मीटर ! मिलेंगे सैकड़ों फायदे

Last Updated:

Bael Leaves Control Blood Sugar: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह खाली पेट 3-4 बेलपत्र चबाना फायदेमंद होता है. इन पत्तों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं. आयुर्वेद में बेलपत्र को औषधीय पत्ता मा…और पढ़ें

सुबह उठकर खाली पेट चबा लीजिए ये हरे पत्ते, पूरे दिन नहीं बढ़ेगा शुगर का मीटर !
Belpatra Health Benefits: बेल का पेड़ हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है और बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित किए जाते हैं. पूजा-पाठ में बेलपत्र का इस्तेमाल प्राचीन काल से हो रहा है. आयुर्वेद में बेलपत्र को शरीर के लिए वरदान माना गया है. बेलपत्र शरीर के वात, पित्त और कफ जैसे त्रिदोषों को संतुलित करने में सक्षम माना जाता है. खास बात यह है कि इन पत्तों का उपयोग सदियों से डायबिटीज जैसे मेटाबॉलिक डिजीज को कंट्रोल करने के लिए किया जा रहा है. अगर आप रोज सुबह उठकर खाली पेट बेलपत्र चबा लें, तो पूरे दिन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा. इसे कई बीमारियों का नाश करने वाला पत्ता माना गया है.

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेलपत्र में हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मददगार होते हैं. ये तत्व पैंक्रियाज की बीटा सेल्स को एक्टिव करते हैं, जिससे इंसुलिन उत्पादन में मदद मिलती है. बेलपत्र शरीर की इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है, जिससे शरीर बेहतर तरीके से ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. यही कारण है कि नियमित रूप से इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

बेलपत्र को सेवन करने के लिए सबसे अच्छा समय है सुबह खाली पेट. आप 3-4 ताजे बेलपत्रों को धोकर अच्छी तरह चबा सकते हैं. अगर आप इसका स्वाद पसंद नहीं करते तो आप इसे पीसकर 1 चम्मच रस भी निकाल सकते हैं और सुबह-सुबह उसका सेवन कर सकते हैं. रस को हल्का गुनगुना पानी के साथ भी लिया जा सकता है. ध्यान रहे कि पत्ते की डंडी को हटा देना चाहिए, क्योंकि उसमें कठोर रेशा होता है, जो पाचन में दिक्कत दे सकता है.

आयुर्वेद में बेलपत्र को बहुत महत्व दिया गया है. इसे दशमूल यानी दस शक्तिशाली औषधियों में से एक माना जाता है. बेलपत्र न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, बल्कि लिवर और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है. कुछ रिसर्च में यह पाया गया है कि बेलपत्र का अर्क ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने में सक्षम है. इससे यह भी पता चला है कि यह पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं, जो डायबिटीज के साथ आने वाली जटिलताओं को भी कम कर सकती हैं.

बेलपत्र का उपयोग केवल डायबिटीज में ही सीमित नहीं है. इसका सेवन पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी, अल्सर और कब्ज में भी राहत देता है. इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं. इसके अलावा यह लिवर डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है.

बेलपत्र प्राकृतिक है और आयुर्वेद में सुरक्षित माना जाता है, लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. वे लोग जो पहले से डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही बेलपत्र का सेवन करें. इसके अलावा गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं या बच्चों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सुबह उठकर खाली पेट चबा लीजिए ये हरे पत्ते, पूरे दिन नहीं बढ़ेगा शुगर का मीटर !

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *