Traditional Indian Desserts: बेसन के लड्डू का नाम सुनते ही जुबान पर मिठास घुल जाती है. देसी घी में सिका हुआ बेसन और इलायची की खुशबू से भरपूर ये लड्डू किसी भी मौके पर मिठास घोल देते हैं. बचपन से लेकर बड़ों तक हर किसी को मां के हाथों के बनाए बेसन लड्डू की याद जरूर होती है. चाहे त्योहार हो, शादी-ब्याह हो या घर में कोई खास पूजा, बेसन लड्डू हमेशा से हर मौके की शान रहे हैं. इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद हाथ अपने आप एक और लड्डू उठा लेता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनते हैं ये देसी घी वाले बेसन लड्डू, जिन्हें बनाना बेहद आसान है और खाने में बेमिसाल.
बेसन लड्डू की खासियत
बेसन लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा का हिस्सा माने जाते हैं. देसी घी में भुना बेसन जब इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलकर तैयार होता है तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है. इन लड्डुओं को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, बस सही तरह से बेसन को सेकना जरूरी है, अगर बेसन अच्छे से न सिका हो तो लड्डू कच्चे लग सकते हैं और ज्यादा सेकने पर कड़क भी हो जाते हैं. इसलिए बेसन लड्डू बनाने में सबसे अहम है सही टाइम और धैर्य.
बेसन लड्डू बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक मोटे तले वाली कड़ाही लें और उसमें देसी घी डालकर धीमी आंच पर गर्म होने दें.
2. घी गर्म होते ही उसमें बेसन डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर भूनें. करीब 12-13 मिनट तक बेसन को सेकें.
3. जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन हो जाए और भीनी-भीनी खुशबू आने लगे तो समझें कि ये अच्छे से सिक चुका है.
4. अब कटे हुए काजू और बादाम डालकर बेसन में अच्छी तरह मिलाएं.
5. थोड़ा सा पानी छिड़कें और फिर से बेसन को सेकें. इससे बेसन हल्का दानेदार हो जाएगा और लड्डू बांधने में आसान रहेगा.
6. जब पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दें और बेसन को एक थाली में निकालकर हल्का ठंडा होने दें.
7. अब बेसन में चीनी का बूरा और इलायची पाउडर डालकर हाथों से अच्छे से मिलाएं.
8. जब मिश्रण एकसार हो जाए तो दोनों हथेलियों से दबाकर लड्डू बांधना शुरू करें.
9. लड्डुओं के ऊपर पिस्ता कतरन दबाकर सजाएं.

टिप्स ताकि लड्डू बने परफेक्ट
1. बेसन हमेशा धीमी आंच पर ही सेकें, वरना जल सकता है.
2. लड्डू बांधने के समय मिश्रण हल्का गर्म होना चाहिए, ज्यादा ठंडा होने पर बांधना मुश्किल होगा.
3. चीनी का बूरा इस्तेमाल करें, इससे लड्डू का टेक्सचर मुलायम बनता है.
4. चाहें तो इसमें किशमिश या नारियल पाउडर भी डाल सकते हैं.
.