Last Updated:
Lahsun Health Benefits: लहसुन में औषधीय गुणों का भंडार होता है. आयुर्वेद में सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन चबाकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है. खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल …और पढ़ें
लहसुन खाने से पेट की सेहत दुरुस्त हो सकती है.यूपी के अलीगढ़ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर और आयुर्वेदाचार्य डॉ. सरोज गौतम ने News18 को बताया कि लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. सुबह-सुबह शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है और पाचन तंत्र साफ रहता है. इस समय खाया गया लहसुन जल्दी पचता है और शरीर में ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व अब्जॉर्ब हो जाते हैं. रोज खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और सेहत दुरुस्त हो जाती है.
डॉक्टर सरोज गौतम की मानें तो लहसुन का सुबह खाली पेट सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और कोलेस्ट्रॉल घटता है. इससे हार्ट की धमनियां साफ रहती हैं और पेट की सेहत बूस्ट होती है. लहसुन सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व बैक्टीरिया और वायरस को मारने में असरदार है. लहसुन बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ कंडीशंस में इसका सेवन नहीं करना चाहिए. जो लोग ब्लीडिंग डिसऑर्डर से ग्रसित हैं या एंटीकोआगुलेंट दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें लहसुन अवॉइड करना चाहिए. प्रेग्नेंसी के दौरान भी ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें