वजन घटाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी डाइटिंग! बस अपनी थाली में करें ये एक छोटा सा बदलाव, फिर देखे कमाल

Last Updated:

Tips for Weight Loss: आज की भागदौड़ भरी लाइफ में इंसान अपनी हेल्थ का ख्याल नहीं रख पाता है. जिस वजह से वह कई परेशनियों का शिकार बन जाता है, जिसमें से एक है वजन बढ़ना. जिसे घटाने के लिए लोग कई तरीक़े आजमाते हैं….और पढ़ें

बागेश्वर: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली ने लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से घेर लिया है. इनमें सबसे आम और परेशान करने वाली समस्या है मोटापा. मोटापा न केवल शरीर की सुंदरता और फिटनेस को प्रभावित करता है, बल्कि यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. वजन घटाने के लिए लोग जिम, योग और महंगे डाइट प्लान का सहारा लेते हैं, लेकिन वजन घटाने के लिए आज हम आपके लिए एक बेहद आसान और प्रभावी तरीका लेकर आए हैं. बस अपनी थाली में एक छोटा सा बदलाव करें, और फर्क खुद महसूस करेंगे.

आपकी डाइट में छुपा है वजन घटाने का राज
बागेश्वर के आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐजल पटेल ने लोकल 18 को बताया कि सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस को डाइट में शामिल करना वजन कम करने के लिए बेहद असरदार है. ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा सफेद चावल की तुलना में काफी ज्यादा होती है. यही कारण है कि इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती. इससे कैलोरी का सेवन अपने आप कम हो जाता है, जो मोटापा घटाने में मदद करता है.

डॉ. पटेल आगे बताते हैं कि ब्राउन राइस ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहतर विकल्प माना जाता है. इसमें मौजूद मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ फैट को जमने से रोकते हैं. ब्राउन राइस मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है.

ब्राउन राइस खाने का सही तरीका भी जानना जरूरी है. इसे सामान्य चावल की तरह पकाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि इसे अच्छी तरह धोकर कुछ देर भिगोने के बाद ही पकाएं. इससे यह आसानी से पच जाता है. आप चाहें तो इसे सलाद, सूप या खिचड़ी के रूप में भी शामिल कर सकते हैं.

फिट रहने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो आज से ही ब्राउन राइस को अपनी थाली का हिस्सा बना लीजिए. यह साधारण-सा बदलाव आपकी हेल्थ को बेहतर बनाने और शरीर को फिट रखने में अहम भूमिका निभा सकता है. याद रखें, मोटापा घटाने के लिए केवल एक फूड पर निर्भर न रहें. संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ब्राउन राइस को डाइट में शामिल करना आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

वजन घटाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी डाइटिंग! बस अपनी थाली में करें ये एक बदलाव..

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *