सतना में आदिवासी महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या: जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, पति समेत कई घायल; दो आरोपी हिरासत में – Satna News

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया नवस्ता गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कुल्हाड़ी और डंडों से हुई हिंसा में 42 वर्षीय रामप्यारी आदिवासी की मौत हो गई। उनके पति दिनेश आदिवासी गंभीर रूप से घा

.

विवाद की जड़ में गांव की सरकारी जमीन है। इस जमीन पर लालू कोल का वर्षों से कब्जा था। दिनेश आदिवासी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी। उन्होंने इसी जमीन पर मकान बनाने की तैयारी शुरू की और कुछ दिन पहले निर्माण सामग्री मंगवाई थी।

अस्पताल में रामप्यारी का शव रखा गया है।

नींव खोदने के दौरान किया हमला

बुधवार को जब दिनेश मकान की नींव खोदने पहुंचे, तब लालू कोल और उनके परिजनों ने हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में रामप्यारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस झड़प में दूसरे पक्ष के दुर्घट आदिवासी और लालू कोल को भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अजय अहिरवार के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *