Last Updated:
जलने पर तुरंत प्रभावित हिस्से को पानी से धोएं, शहद-नारियल तेल, घी, जत्यादी तेल और एलोवेरा लगाएं. ये घरेलू उपचार जलन को कम करने और त्वचा को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं.
जानिए, हाथ जलने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए. (AI)Remedies For Quick Relief In Burns: हाथ जल जाए तो क्या करें? यह सवाल आपका भी हो सकता है. दरअसल, किचन में खाना बनाते समय जल्दबाजी तो होती ही है. ऐसे में कई बार हाथ भी जल जाता है. अब इसको लापरवाही कहें या जल्दबाजी… लेकिन, परेशानी तो होती ही है. अब करना क्या है इसको लेकर लोगों में उलझन रहती है. जलने के बाद होने वाली जलन को कम करने के लिए लोग कई चीजें ट्राई करते हैं. लेकिन, कुछ चीजें अधिक असरदार साबित हो सकती हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है. ये चीजें आपके घर में आसानी से मिल जाएंगी. अब सवाल है कि आखिर जल जाएं क्या करें? आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में–
रनिंग वाटर से धोएं: अगर आपका हाथ जल जाए तो सबसे पहले प्रभावित हिस्से को नल के नीचे पानी में रखें. कम से कम 20 मिनट तक उसी स्थिति में रहें. हालांकि, आइस वॉटर या आइस लगाने से बचें. क्योंकि, ऐसा करने से स्किन टीश्यू डैमेज हो सकते हैं.
शहद-नारियल तेल लगाएं: अगर आपका हाथ जल गया है तो जल्दी आराम (Quick Relief) पाने के लिए एक कटोरी में तुरंत एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इसे जले एरिया पर तुरंत लगाएं. आपको जलन से आराम तो मिलेगा ही, फफोल भी नहीं उठेंगे.
जत्यादी का तेल: जलन से बचने के लिए जत्यादी ऑयल का भी यूज कर सकते हैं. आयुर्वेद में इसका यूज जली हुई त्वचा को आराम देने के लिए बरसों से प्रयोग किया जाता रहा है. यह पेन रिलीफ की तरह काम करता है.