24अगस्त को राहुल गांधी नए कांग्रेस अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात: इंदौर में शहर अध्यक्ष का हो रहा विरोध; पूर्व महिला अध्यक्ष ने आलाकमान को लिख पत्र – Indore News

इंदौर शहर अध्यक्ष पद पर चिंटू चौकसे को नियुक्त किया गया है, जाे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भी है।

इंदौर के नवनिर्वाचित कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े का कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे है। अब इंदौर शहर कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता अनिल शुक्ला की बेटी साक्षी शुक्ला डाग

.

पत्र लिखकर साक्षी ने मांग की है कि ‘एक व्यक्ति-एक पोस्ट’ का इंदौर में उल्लंघन हो रहा है, जिस पर तत्काल कार्यवाही होना चाहिए। इधर, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 24 अगस्त को मध्यप्रदेश के सभी नए शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।

साक्षी शुक्ला ने पत्र में यह लिखा…

पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा ने अपने पत्र में लिखा है कि एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में, मैं आपके ध्यान में एक ऐसा मामला लाना चाहती हूं, जिसने इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक निराशा और हतोत्साह पैदा किया है।

सितंबर 2022 में राहुल गांधी ने सभी नेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि उदयपुर घोषणा के तहत स्वीकृत “एक व्यक्ति, एक पद” की प्रतिबद्धता का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। यह सिद्धांत न केवल निष्पक्षता का प्रश्न है, बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल और प्रेरणा बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है, साथ ही संगठन के भीतर सक्षम और योग्य नेताओं को प्रोत्साहन देने के लिए भी आवश्यक है।

हालांकि, इंदौर में दो सबसे महत्वपूर्ण पद शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम में विपक्ष के नेता एक ही व्यक्ति को सौंपे गए हैं। इस निर्णय ने कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह से तोड़ दिया है। यह अन्याय का संदेश देता है, जिससे उन अनेक सक्षम नेताओं के प्रयासों को ठेस पहुंचती है, जिन्होंने शहर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम किया है।

इसके अतिरिक्त, शहर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त व्यक्ति संगठन सृजन अभियान का हिस्सा नहीं था, जो आपके पूर्व आदेश के भावना और निर्देशों से स्पष्ट विचलन है। इस तरह के निर्णय कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और समर्पण को हतोत्साहित करने का जोखिम उठाते हैं, जिसका इंदौर में पार्टी के दीर्घकालिक विकास पर प्रभाव पड़ सकता है।

साक्षी शुक्ला ने लिखा कांग्रेस आलाकमान को पत्र।

तत्काल कार्रवाई करने की मांग की

साक्षी ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से, मैं आपसे तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने की विनम्र अनुरोध करती हूं। “एक व्यक्ति, एक पद” सिद्धांत का कड़ाई से पालन विश्वास बहाल करने, निष्पक्षता सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए आवश्यक है, साथ ही सक्षम नेताओं को शहर स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सशक्त करने के लिए भी जरूरी है।

मुझे विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में, इस मामले को संबोधित करने और कार्यकर्ताओं के पार्टी नेतृत्व में विश्वास को मजबूत करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति, एक पद सिर्फ नारा नहीं है, यह उदयपुर घोषणा का न्यायपूर्ण सिद्धांत है। लेकिन इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दोनों पद एक ही व्यक्ति को दिए गए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है।

नियुक्त होते ही पहले ट्रेनिंग, क्लास लगेगी दिल्ली में

प्रदेश के 71 नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली क्लास ( ट्रेनिंग ) राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे। यह क्लास 24 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्षों को कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी की गाइड लाइन बताई जाएगी।

साथ ही आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावो के लिए अभी से तैयारियों के बारे में बताया जाएगा। पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी के माध्यम से सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली में जाने की सूचना दे दी गई है। इन 71 जिला अध्यक्षों में कई अध्यक्ष ऐसे हैं, जो पहली बार नजदीक से देखेंगे और सुनेंगे।

कार्यकर्ताओं ने पटवारी और वानखेड़ी का पुतला फूंका

इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के बाद शुरू हुआ विरोध का सिलसिला थम नहीं रहा है। जहां कांग्रेस से रुष्ट कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, तो इन नियुक्तियों के खिलाफ सड़क पर भी उतरने लगे हैं। नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने देपालपुर और महूं में इंदौर जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़ी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का पुतला जलाया और नारेबाजी की।

नई नियुक्ति के विरोध में संभागीय प्रवक्ता के इस्तीफा देने के बाद अब अन्य कांग्रेस नेता भी मुखर हो गए हैं।

इंदौर में विरोध में पोस्टर जलाए गए।

इंदौर में विरोध में पोस्टर जलाए गए।

इधर, पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोलेगा यादव समाज

कांग्रेस द्वारा शहर और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति में यादव समाज की उपेक्षा करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का विरोध किया जाएगा। यादव समाज जल्द ही एक बैठक करने जा रहा है।

बैठक में समाज पटवारी का पूरे प्रदेश में विरोध करने की रणनीति तय करेगा। इतना ही नहीं, यह निर्णय भी लिया जाएगा कि पटवारी जिस भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, वहां समाज खुलकर सामने आएगा और उनके खिलाफ मोर्चा खोलेगा। बता दें कि यह बैठक आज ही होनी थी, पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार दीपू यादव के शहर से बाहर होने के कारण टाली गई है।

दोनों अध्यक्ष 2023 का विधानसभा चुनाव हारें

इंदौर शहर अध्यक्ष बनाए गए चिंटू चौकसे ने 2023 का विधानसभा चुनाव इंदौर-2 सीट से लड़ा था, जिसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के नव-नियुक्त शहर अध्यक्ष को 1 लाख 7 हजार 47 वोटों से हराया था। यह जीत प्रदेश में रिकॉर्ड रही।

2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रमेश मेंदोला प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले उम्मीदवार बने थे। वहीं, जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए विपिन वानखेड़े भी 2023 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें आगर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मधु गहलोत ने 13 हजार 2 वोटों के अंतर से हराया था। यह इस विधानसभा सीट की सबसे बड़ी हार मानी जाती है।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *