फीचर्स बाद में, पहले तो डिज़ाइन देख कर फिदा हुए सब लोग, सबसे यूनीक फोन का दाम हो गया काफी कम

Nothing ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 लॉन्च किया था. इस कंपनी के फोन की चर्चा हमेशा इसके डिज़ाइन को लेकर रहती है. खास बात ये है कि फोन का बैक पैनल ट्रांसपेरेन्च लुक में आता है, और इस नए फोन को अब सस्ते में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. ये फोन Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. बहुत कम होता है कि नया फोन ऑफर पर मिलने लगे और बता दें कि इस फोन पर 38% तक की छूट दी जा रही है.

Nothing Phone 3 की कीमत लॉन्चिंग के समय 85,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन अब अमेज़न पर ये फोन सिर्फ 52,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी कि इसपर ग्राहकों को सीधा 33,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. अगर आप खरीदारी के लिए HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसपर 1,500 रुपये की अडिशनल छूट मिल जाएगी., जिससे ये कीमत घटकर 51,499 रुपये रह जाती है.

इसके अलावा, पुराने फोन को एक्सचेंज करके ग्राहक 31,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू भी पा सकते हैं. हालांकि ये आपके पुराने फोन पर निर्भर करता है कि आपको पुराने फोन की कीमत कितनी मिलेगी. फोन पर EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत ₹2,557/महीना से होती है. आइए जानते हैं कैसे फोन के फीचर्स…

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट, 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में दमदार है. यह स्मार्टफोन 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.

कैमरा भी पावरफुल
बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी आपका फोन कम समय में ही जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबा बैकअप देता है.

कैमरा सेटअप भी काफी पावरफुल है. इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

डिज़ाइन की बात करें तो Nothing Phone 3 अपने नए Glyph Matrix के साथ आता है, जिसमें 489 LED लाइट्स लगी हैं, जो इसे एक यूनिक और प्रीमियम लुक देती हैं.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *