Last Updated:
S Jaishankar Russia Visit: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिनों के रूस दौरे पर मॉस्को पहुंचे हैं. वे रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव और उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव से मिलेंगे. इस दौरे का मकसद भारत-रूस साझ…और पढ़ें
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिनों के रूस दौरे पर मंगलवार रात मॉस्को पहुंच गए हैं. (फाइल फोटो)रूस में क्या-क्या करेंगे जयशंकर?
जयशंकर का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों में तनाव देखा जा रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25% टैरिफ दंड स्वरूप लगा दिया है. इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मास्को पहुंचे थे और उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी.
तेल खरीद पर बनेगी बात!
अमेरिका के दबाव और चीन के बढ़ते दबदबे के बीच, भारत रूस को एक मजबूत और भरोसेमंद साझेदार मानता है. दशकों से रक्षा और रणनीतिक मामलों में रूस भारत का प्रमुख सहयोगी रहा है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात इस महीने के अंत में चीन के तियानजिन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन के दौरान हो सकती है. इसके अलावा इस साल के अंत में पुतिन के भारत दौरे की संभावना पर भी बातचीत चल रही है.
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T… और पढ़ें
.