घुटनों का दर्द हो या थककर चूर हो चुका हो शरीर, इस पेड़ के पत्ते का काढ़ा राहत की गारंटी

Last Updated:

Health Tips : घुटनों के दर्द में अक्सर लोग दवाइयों, इंजेक्शन और मसाज ऑयल का सहारा लेते हैं, फिर भी स्थायी राहत कम ही मिल पाती है. ऐसे में आयुर्वेद एक बार फिर उम्मीद की किरण बनकर उभरा है.

बागेश्वर. उम्र बढ़ने के साथ घुटनों में दर्द आम समस्या बन जाती है. पहले यह परेशानी केवल बुजुर्गों तक सीमित थी, लेकिन आजकल गलत खान-पान, लगातार बैठे रहने की आदत और बदलती जीवनशैली के कारण युवा भी इसकी चपेट में हैं. घुटनों के दर्द में लोग दवाइयों, इंजेक्शन और मसाज ऑयल जैसी कई चीजों का सहारा लेते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिल पाता. ऐसे में आयुर्वेद एक बार फिर उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है. इस बारे में हमने आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से बात की.

डेली सेवन से इतने फायदे

बागेश्वर के आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. ऐजल पटेल के अनुसार, घुटनों के दर्द को जड़ से खत्म करने का सबसे सरल और असरदार घरेलू नुस्खा है पारिजात (हरसिंगार) के पत्तों का काढ़ा. इसे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से अपनाया जा रहा है, बल्कि अब शहरों में भी लोग इसे बड़े विश्वास के साथ इस्तेमाल करने लगे हैं. पारिजात का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है. इसके पत्तों में एंटी-इन्फ्लेमेंंटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं. आयुर्वेद में इसे जोड़ों की जकड़न और सूजन दूर करने वाली सबसे प्रभावी जड़ी-बूटियों में से एक माना गया है. नियमित सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और घुटनों की सूजन भी कम हो जाती है.

गंभीर बीमारियों का दुश्मन

इसका काढ़ा बनाने के लिए 4-5 पत्ते लें. अच्छी तरह धोकर एक गिलास पानी में उबालें. जब पानी आधा रह जाए, तो छानकर गुनगुना ही पी लें. डॉ. पटेल बताते हैं कि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सिर्फ एक हफ्ते में ही दर्द से राहत महसूस होने लगती है. ग्रामीण इलाकों में लोग इस नुस्खे को पीढ़ियों से अपनाते आ रहे हैं. ये घुटनों के दर्द और जकड़न में राहत दिलाता है, हड्डियों और जोड़ों को मजबूती, सूजन और जलन कम करने में सहायक, लंबे समय तक जोड़ों की सेहत बनाए रखने में मददगार. गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम या किडनी से जुड़ी समस्या है, उन्हें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे इसे बिना विशेषज्ञ की राय के न लें.

अंग्रेजी दवा का असरदार विकल्प

बागेश्वर और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बताते हैं कि हरसिंगार के पत्तों का काढ़ा न सिर्फ घुटनों के दर्द में आराम देता है, बल्कि पीठ दर्द और शरीर की सामान्य थकान में भी यह फायदेमंद साबित होता है. गांव की बुजुर्ग महिलाएं अब भी हरसिंगार के पेड़ को औषधि का खजाना मानती हैं और इसकी पत्तियों से बने काढ़े को घरेलू इलाज में प्राथमिकता देती हैं. कई दवाइयों और उपचारों के बावजूद घुटनों का दर्द लोगों की जिंदगी में परेशानी बना हुआ है, ऐसे में पारिजात का यह सरल नुस्खा एक किफायती और असरदार विकल्प है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घुटनों का दर्द हो या चूर हो चुका हो शरीर, इसके पत्ते का काढ़ा राहत की गारंटी

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *