प्रोटीन का बाप बन जाती है यह रोटी, हड्डियों में लाती है चट्टानी शक्ति, सप्ताह में 3 दिन भी खाए तो सेहत को मिलेगा बूस्टर डोज

Last Updated:

Gram Flour benefits: काले चने की रोटियां हमारे खाने का एक पौष्टिक विकल्प हो सकती हैं. यह न केवल स्वाद में अच्छी होती हैं बल्कि प्रोटीन का बाप बन सकती है.फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण कई बीमारियों से बच…और पढ़ें

प्रोटीन का बाप बन जाती है यह रोटी, हड्डियों में लाती है चट्टानी शक्ति
Gram Flour benefits: कुदरत ने हमें आसपास ही सेहत का खजाना दिया है. लेकिन हम इसका सही से इस्तेमाल नहीं करते हैं. रोटी हमारे खाने का अहम हिस्सा है लेकिन अक्सर हम गेहूं के आटे से बनी रोटियां ही खाते हैं. गेंहू के आटे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है जिसके कारण यह शुगर बढ़ाने वाला होता है. इसके साथ ही अगर हम गेहूं के आटे का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे तो कई तरह के नुकसान भी होते हैं. ऐसे में आप काला चने का आटा बनाकर खा सकते है जो प्रोटीन का बाप है. काला चनी में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व भरे होते हैं. प्रोटीन के कारण काला चना शरीर को संपूर्ण पोषण देता है.यह शुगर के मरीजों के लिए ज्यादा फायदेमंद है. जो लोग मोटे हैं उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद है. आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं.

काला चना से बनी रोटियों के फायदे

1. प्रोटीन का भरपूर डोज- क्लीनिकल न्यूट्रिशयनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी कहती हैं कि काला चना प्रोटीन से भरपूर होता है. प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, हड्डियों को सहारा देने और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. जो लोग शाकाहारी हैं उनके लिए काले चने की रोटी प्रोटीन पाने का एक आसान और सस्ता तरीका है. अगर आप रोजाना काले चने की 1-2 रोटियां खाते हैं, तो आपको शरीर की जरूरत के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन मिल सकता है. डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि अगर आपको पूरी तरह से काला चना से बनी रोटियां पसंद नहीं है तो इसे आप गेहूं के आटे के साथ मिक्स भी कर सकते हैं.

2. डाइजेशन के लिए अमृत-काला चना से बनी रोटियां डाइजेशन के लिए अमृत से कम नहीं है. काले चने में फाइबर (रेशा) की मात्रा काफी ज्यादा होती है. फाइबर हमारे पाचन तंत्र को ठीक रखता है, कब्ज से बचाता है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इससे ज्यादा खाने की आदत कम होती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, उन्हें अपनी डाइट में काले चने की रोटी जरूर शामिल करनी चाहिए.

3. डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार- काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. यानी इसे खाने के बाद खून में शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता. यही कारण है कि काले चने की रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. यह धीरे-धीरे पचती है और शरीर को लगातार ऊर्जा देती है, जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है.

4. हड्डियों में चट्टानी शक्ति-काला चना हड्डियों में चट्टानी शक्ति भर सकता है. काले चने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. ये हड्डियों को मजबूत रखते हैं और खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. साथ ही इसमें मौजूद अच्छे पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. जो लोग दिल और हड्डियों की सेहत को लेकर चिंतित हैं, उन्हें काले चने की रोटी अपने भोजन में जरूर शामिल करनी चाहिए.

5. वजन घटाने में सहायक- आजकल बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं. काले चने की रोटी वजन कम करने में मदद करती है क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों ही भरपूर होते हैं. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम हो जाती है. धीरे-धीरे वजन नियंत्रित होने लगता है और शरीर हल्का महसूस करता है.

LAKSHMI NARAYAN

Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the…और पढ़ें

Excelled with colors in media industry, enriched more than 18 years of professional experience. L. Narayan contributed to all genres viz print, television and digital media. He professed his contribution in the… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

प्रोटीन का बाप बन जाती है यह रोटी, हड्डियों में लाती है चट्टानी शक्ति

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *