Last Updated:
Food for Weak Eyesight: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा और शहद का सेवन करें. नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा के अनुसार, ये कॉम्बिनेशन आंखों की थकान और धुंधलेपन को कम करता है.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन. (AI)इन गलत आदतों की वजह से कम उम्र में ही बच्चों के चश्मा लग जाता है. इससे परेशानी से बचने के लिए लिए लोग तमाम महंगी दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि, 2 चीजों का कॉम्बिनेशन आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. इन चीजों को डाइट में शामिल करने से रोशनी बढ़ेगी, जिससे आंखों पर लगा चश्मा उतर जाएगा. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फूड कॉम्बिनेशन
आंखों के लिए अश्वगंधा-शहद का कैसे करें सेवन
अश्वगंधा और शहद दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं. दरअसल, अश्वगंधा और शहद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ ही आंखों के लिए भी अच्छे साबित होते हैं. इसका सेवन करने के लिए आप 5 ग्राम अश्वगंधा लें और उसे शहद के साथ मिलाकर सेवन करें. इस कॉम्बिनेशन का नियमित सेवन करने से महीनेभर में ही आपको असर देखने को मिल सकता है.
.