अब दतिया में बगावत, नए जिलाध्यक्ष अशोक दांगी के खिलाफ कार्यकर्ता, दी ये चेतावनी

Last Updated:

MP Congress Revolt Live Updates: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. लिस्ट जारी होते ही अब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है. इसे देखते हुए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को लिए एडवाइजरी भी …और पढ़ें

अब दतिया में बगावत, नए जिलाध्यक्ष अशोक दांगी के खिलाफ कार्यकर्ता,दी ये चेतावनीमध्य प्रदेश कांग्रेस में विरोध तेज.
भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की लिस्ट आने के बाद बगावत की आग फैल गई है. कार्यकर्ता बयानबाजी कर रहे हैं. इस्तीफे का दौर भी शुरू हो गया है. दतिया में भी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक दांगी का विरोध हो रहा है. कांग्रेस के दो महामंत्री और एक जिला उपाध्यक्ष ने दांगी को जिलाध्यक्ष बनाने के अलाकमान के निर्णय को गलत बताया है.

उनका कहना है कि भोपाल और दिल्ली जाकर जिला अध्यक्ष को बदलने की मांग करेंगे. जिला अध्यक्ष नहीं बदला गया तो सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे. पूर्व में भी अशोक दांगी को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया था. अशोक दांगी ने अपने कार्यकाल में 4 नेताओं पर मोबाइल लूट का मामला दर्ज करवाया था. उस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरोध के बाद दांगी को जिलाध्यक्ष के पद से हटाया गया था.

कार्यकर्ताओं को साधने की कवायद शुरू
लगातार हो रहे विरोध के बाद पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को साधने की कवायद शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए 24 अगस्त को दिल्ली बुलाया गया है. इस दौरान राहुल गांधी उनसे चर्चा कर सकते हैं. कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के 71 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है. इन जिला अध्यक्षों में विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी के सीनियर नेताओं के करीबियों को मौका दिया गया है, जबकि पार्टी ने नए चेहरों को जिम्मेदारी देने की बात कही थी.

कांग्रेस ने काफी लंबे इंतजार और माथापच्ची के बाद जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की थी. लेकिन जब से ये लिस्ट जारी हुई है पार्टी में विरोध के सुर और तेज हो गए हैं. हालात ये है कि निराश और नाराज कार्यकर्ता अब सीधे सीनियर नेताओं पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना साध रहे हैं. इसे देखते हुए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है.

MP Congress Protest: जिला अध्यक्षों को देगी होगी वर्क रिपोर्ट

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की अब लगातार मोनिटरिंग की जाएगी. हर तीन महीने में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी बनेगी. दिग्गजों को जिला अध्यक्ष बनाने के साथ फीडबैक सिस्टम पर अब कांग्रेस काम कर रही है. प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्र रूप से जिला अध्यक्षों के कार्यों का आंकलन कराएगी. इतना ही नहीं अब कॉरपरेट की तरह एमपी कांग्रेस में जिला अध्यक्षों को अपनी वर्क रिपोर्ट देनी होगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस अब नेता नहीं पार्टी के प्रति समर्पित टीम तैयार करने की कवायद कर रही है. कांग्रेस अब पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

MP Congress Protest: कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के लिए जारी की एडवाइजरी

जिला अध्यक्षों को लेकर चल रहे बवाल के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया. सोशल मीडिया साइट्स पर पार्टी के खिलाफ बयानबाजी और पोस्ट कर विरोध कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी ने सीधे-सीधे अल्टीमेटम दिया है. एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर पोस्ट डिलीट करें, नहीं तो कार्रवाई होगी. संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा कि सबकी राय लेकर जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं. पार्टी में डिसिप्लिन मेंटेन करने को लेकर पार्टी ने एडवाइजरी जारी किया है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

अब दतिया में बगावत, नए जिलाध्यक्ष अशोक दांगी के खिलाफ कार्यकर्ता,दी ये चेतावनी

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *