Last Updated:
Nose Hair Waxing Good or Bad: नाक के बालों की वैक्सिंग के बाद एक महिला के बेहोश होने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या नाक के बालों की वैक्सिंग करना सुरक्षित है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स नोज हेयर वैक्सिंग अवॉइड करने की सलाह देते हैं.Is Nose Hair Waxing Safe: आजकल लोग वैक्सिंग और हेयर रिमूवल को लेकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. प्राइवेट पार्ट से लेकर लोग नाक के बालों की भी वैक्सिंग करवा रहे हैं. इंटरनेट पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला नाक के बालों की वैक्सिंग करा रही थी. जैसे ही नाक से वैक्सिंग स्ट्रिप को खींचा गया, महिला के हाथ-पैर कांपने लगे. उसके घुटने हिलने लगे और देखते ही देखते वह बेहोश होकर गिर पड़ी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना ने नाक के बालों की वैक्सिंग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
डेली मेल एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला का वायरल वीडियो अपलोड किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि सैम नाम की महिला अपनी नाक के बालों की वैक्सिंग कर रही है. जैसे ही वह महिला अपने साथी से वैक्सिंग स्ट्रिप हटाने के लिए कहती है, वैसे ही वहां मौजूद शख्स एक झटके में स्ट्रिप खींच देता है. इसके बाद महिला का शरीर कांपने लगता है और वह अचानक जमीन पर गिर जाती है. इस वीडियो के आखिर में बताया गया है कि सैम नामक महिला बेहोश हो गई थी और बाद में वह ठीक हो गई. इस वीडियो के सामने आने के बाद हर किसी का एक ही सवाल है कि क्या नाक के बालों की वैक्सिंग सेफ है?
View this post on Instagram