Last Updated:
Interesting Nail Facts: नाखून काटते समय दर्द नहीं होता है, क्योंकि नाखून डेड सेल्स से बने होते हैं. नाखूनों में नसें नहीं होती हैं और ये केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं. नाखून शरीर की सुरक्षा करते हैं और स…और पढ़ें
नाखून डेड सेल्स से बने होते हैं, जिससे नेल्स काटने पर दर्द नहीं होता है.हमारे नाखून एक कठोर प्रोटीन से बने होते हैं, जिसे केराटिन (Keratin) कहा जाता है. यही प्रोटीन हमारे बालों और त्वचा में भी पाया जाता है. नाखूनों की जड़ यानी नेल मैट्रिक्स (nail matrix) वह जगह होती है, जहां नाखून बनते हैं. यहीं पर कोशिकाएं विभाजित होकर आगे की ओर बढ़ती हैं और नाखून का आकार बनता है. नाखून मृत कोशिकाओं (dead cells) से बने होते हैं, जिनमें नसें (nerves) और रक्त प्रवाह (blood circulation) नहीं होता है. इसलिए जब इन्हें काटते हैं, तो दर्द नहीं होता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे नाखून सिर्फ सुंदरता का हिस्सा नहीं होते हैं, बल्कि ये आपके स्वास्थ्य का आईना भी होते हैं. नाखूनों का रंग, बनावट या मजबूती बदलना किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है. बहुत ज्यादा सफेद नाखून लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं. पीले नाखून फंगल इन्फेक्शन या फेफड़ों की बीमारी का संकेत दे सकते हैं. इसलिए नाखूनों में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें