मोटापा होगा छू-मंतर, बस अपनाइए त्रिफला का ये चमत्कारी नुस्खा

Last Updated:

Triphala Benefits: डॉ राजकुमार (आयुष) ने कहा कि त्रिफला का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह प्राकृतिक रूप से शरीर की पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है.

ऋषिकेश: आधुनिक जीवनशैली में अनियमित खानपान और व्यस्त दिनचर्या के कारण मोटापा और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान और जिम वर्कआउट अपनाते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में निरंतरता और प्राकृतिक तरीके न अपनाने से परिणाम लंबे समय तक टिक नहीं पाते. ऐसे में आयुर्वेदिक उपचार और घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं. आयुर्वेद में बताए गए त्रिफला को वजन घटाने के लिए एक अद्भुत औषधि माना जाता है. त्रिफला तीन औषधियों आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण है, जिनमें शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को मजबूत बनाने और मेटाबोलिज्म को बढ़ाने की क्षमता होती है.

पाचन को रखता है दुरुस्त

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ राजकुमार (आयुष) ने कहा कि त्रिफला का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह प्राकृतिक रूप से शरीर की पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. जब पाचन मजबूत होता है तो शरीर में अनावश्यक वसा जमा नहीं होती और मोटापा नियंत्रित रहता है.

इसमें मौजूद आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है, जो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत करता है. बहेड़ा श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने और खून को साफ करने में सहायक है, वहीं हरड़ कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करती है. इन तीनों का संयोजन शरीर को अंदर से शुद्ध करता है और अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है.

मोटापा कम करने के लिए त्रिफला

त्रिफला का सेवन मेटाबोलिज्म को तेज करता है. जब मेटाबोलिज्म एक्टिव रहता है तो शरीर तेजी से कैलोरी जलाता है और मोटापा घटने लगता है. खासतौर पर पेट और कमर पर जमा फैट को कम करने में यह बहुत उपयोगी माना जाता है. साथ ही यह इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित होता है और मीठा खाने की ललक भी कम होती है. जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, उनके लिए भी त्रिफला लाभकारी साबित हो सकता है.

शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है बाहर

त्रिफला का नियमित सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को हल्का और ऊर्जावान महसूस कराता है. इसका डिटॉक्स प्रभाव लिवर और किडनी को भी स्वस्थ रखता है. जिन लोगों को बार-बार थकान महसूस होती है, उनके लिए त्रिफला ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत है. इसके अलावा यह बाल और त्वचा की सेहत में भी सुधार लाता है.

ऐसे करें त्रिफला का सेवन

त्रिफला को कई तरीकों से सेवन किया जा सकता है. सबसे आसान तरीका है रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला पाउडर लेना. यह पाचन को दुरुस्त करता है और सुबह शरीर को डिटॉक्स करता है. इसके अलावा चाहें तो त्रिफला की चाय बनाकर भी पी सकते हैं या कैप्सूल के रूप में सेवन कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी आयुर्वेदिक दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है, ताकि यह आपके शरीर के अनुसार सही साबित हो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मोटापा होगा छू-मंतर, बस अपनाइए त्रिफला का ये चमत्कारी नुस्खा

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *