Last Updated:
Indian bael benefits: गर्मियों में अत्यधिक हीट से तप रहा शरीर हो या खान पान की गड़बड़ी से पेट में जकड़ी गैस हो, बेल के नियमित सेवन से इन सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. ऐसे में बेल काफी फायदेमंद हो सकता है. बेल को एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है. इसमें विटामिन सहित कई पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करते हैं. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है.
पश्चिम चम्पारण. बेल एक ऐसा फल है जिसे फल के रूप में औषधियों का भंडार माना जाता है. गर्मियों में अत्यधिक हीट से तप रहा शरीर हो या खानपान की गड़बड़ी से पेट में जकड़ी गैस हो, बेल के नियमित सेवन से इन सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. फिलहाल बाजार में बेल की खरीद बिक्री शुरू है, जिसे जूस बनाकर पीने या गूदे को निकालकर सीधे तौर पर सेवन में खूब लाया जा रहा है. आज की इस लेख में हम आपको बेल के सभी स्वास्थ्य लाभों पर कुछ सटीक जानकारी साझा कर रहे हैं.
पतंजलि में कार्यरत आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे बताते हैं कि शरीर में नमी को बनाए रखना गर्मी और लू से बचने का सबसे अच्छा तरीका है. समझने वाली बात यह है कि गर्मियों में ज्यादातर लोग पानी का सेवन खूब करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उनमें डिहाइड्रेशन की समस्या बनी रहती है. अब सवाल ये उठता है कि हाइड्रेट रहने के लिए पानी पीने के अलावे और क्या किया जा सकता है?
ठंडी तासीर, शरीर के तापमान को रखता है सामान्य
इसका जवाब देते हुए आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि बेल का सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी को दूर करने में सक्षम है. गर्मी में बेल का शरबत किसी भी ठंडे ड्रिंक की तुलना में कई गुना अधिक असरदार होता है. बेल की तासीर बहुत ठंडी होती है, इसलिए ये शरीर का तापमान ठंडा रखने में मदद करता है.
ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को करता है कम
बेल में विटामिन C, मैंगनीज, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन और थायमिन जैसे अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये ब्रेन को एक्टिव रखते हैं, जिससे तनाव और गर्मी की थकान शरीर पर हावी नहीं हो पाती है. इतना ही नहीं, बेल को एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है. इसमें विटामिन सहित कई पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करते हैं. इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
.