सहरसा की निशा लोन लेकर बनीं उद्यमी, बोलीं-मुख्यमंत्री की इस योजना ने बदला जीवन

Last Updated:

Saharsa Success Story: सहरसा की निशा कुमारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख लोन लेकर तेजस सत्तू बेसन उद्योग शुरू किया. आज वह खुद आत्मनिर्भर बनीं और कई लोगों को रोजगार दी हैं. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

ख़बरें फटाफट

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के सत्तर कटैया की रहने वाली निशा कुमारी आज आत्मनिर्भरता की एक मजबूत मिसाल बन चुकी हैं. कभी घर की चौखट तक सीमित रहने वाली निशा आज तेजस सत्तू बेसन उद्योग चलाकर न केवल खुद सशक्त हुई हैं. बल्कि कई लोगों को रोजगार भी दे रही हैं. निशा के मन में हमेशा से खुद का उद्योग खोलने का सपना था. निशा हमेशा से चाहती थी कि उनका खुद का एक उद्योग हो, जिसमें वह दूसरे को रोजगार दे सकें. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.

निशा ने लोकल 18 को बताया कि करीब 2 साल पहले तक उनका जीवन पूरी तरह घरेलू कामकाज में ही व्यस्त रहता था. पैसे की थोड़ी किल्लत थी, घरों में परेशानी थी. हालांकि उनके अंदर कुछ अलग करने और खुद का व्यवसाय शुरू करने की चाह हमेशा से थी. वह चाहती थीं कि ऐसा काम करें, जिससे न सिर्फ उनकी पहचान बने, बल्कि दूसरों को भी रोजगार मिल सके.

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से सपना हुआ साकार

निशा ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदन किया और चयन होने के बाद उन्हें 10 लाख रुपये का लोन मिला. इस आर्थिक सहयोग ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया. उन्होंने तेजस नाम से सत्तू और बेसन का उद्योग शुरू किया. बिहार में सत्तू को एनर्जी टॉनिक के रूप में जाना जाता है और निशा ने इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अपने व्यवसाय की नींव रखी. आज उनका तेजस सत्तू बेसन उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है. उनके यहां तैयार होने वाले सत्तू और बेसन की सप्लाई सहरसा सहित कई जिलों में की जा रही है.

उनके उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता ने बाजार में अच्छी पहचान बनाई है. सबसे खास बात यह है कि इस उद्योग से कई स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है, जिससे उनके जीवन में भी बदलाव आया है. निशा का मानना है कि अगर सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का सहयोग मिले तो कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को हकीकत में बदल सकता है. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं रही आज वह न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं बल्कि समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बन चुकी हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *