Last Updated:
अमेठी में खाने-पीने के शौकीनों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं. जिले के अलग-अलग स्थानों पर आपको बेहद सस्ते और स्वादिष्ट फूड मिलेंगे, जो न केवल आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हैं. आइए जानते हैं अमेठी के कुछ ऐसे खास और सस्ते फूड, जिनकी खासियत हर किसी को लुभा लेती है.
सोहाल फूड अमेठी के देसी और सस्ते फूड में शुमार है. महज 15 रुपये में आपको आलू और बेसन के पापड़ के साथ मटर और धनिया की मिक्स चटनी और छोला मिलेगा. यह अपने आप में बेहद खास फूड माना जाता है. सुहाल फूड का स्वाद लेने के लिए आपको गौरीगंज चौक बाजार आना होगा, जहां यह देसी फूड आसानी से उपलब्ध है.

अमेठी के सगरा तिराहे और गौरीगंज की सब्जी मंडी में यह दूसरा सबसे अच्छा और सस्ता टमाटर चावल, टमाटर खस्ता और कचौड़ी मिलती है. यह फूड इतना फेमस है कि इसे टमाटर चाट गली के नाम से जाना जाता है. मात्र 30 रुपये में आप इसे और अन्य अलग-अलग चीज़ें आसानी से खा सकते हैं.

निहालगंढ का समोसा अपने बेहतरीन और लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है. यह समोसा न केवल स्थानीय लोगों बल्कि हर यात्री की भी पसंदीदा डिश है. मात्र 10 रुपये में मिलने वाले दो समोसे का स्वाद इतना लाजवाब है कि लोग इसे खाने दूर-दूर से आते हैं. इसे देसी और फेमस फूड में बेहतरीन रूप से शामिल किया जाता है.

अमेठी का तंदूरी नान और छोला-भटूरा अब बेहद फेमस फूड बन गया है. मात्र 40 रुपये में आपको भरपेट स्वादिष्ट भोजन मिल जाता है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. खास बात यह है कि यह पूरी तरह से शुद्ध तरीके से बनाया जाता है, जिसमें किसी भी तरह के हाइजीन हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं होता. इसमें सीमित मात्रा में तेल और मसालों का प्रयोग किया जाता है, जिससे ग्राहक बार-बार इस दुकान की ओर खिंचे चले आते हैं.

गौरीगंज बाजार में अमित की टिक्की बेहद फेमस है और इसे खाने के लिए लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. यहां पनीर टिक्की, आलू टिक्की और इमरती भी परोसी जाती है, जो अपने आप में खास और लाजवाब फूड माना जाता है.
.