सतना कलेक्ट्रेट में सरकारी फाइलों का तकिया बना सोए बड़े बाबू, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित ट्राइबल विभाग में पदस्थ एक बड़े बाबू का ड्यूटी के समय सोते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया है, जिससे प्रश …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 06:50:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 06:52:15 PM (IST)

सतना कलेक्ट्रेट में सरकारी फाइलों का तकिया बना सोए बड़े बाबू

HighLights

  1. ट्राइबल विभाग के बड़े बाबू आशुतोष मिश्रा फाइलों पर सोते हुए कैमरे में कैद
  2. वीडियो बनाने पर कर्मचारी ने की अभद्रता और गाली-गलौज, दी खुली चुनौती
  3. सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक के दौरान ऑफिस में सो रहे थे बाबू

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी कामकाज के दौरान लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित ट्राइबल विभाग में पदस्थ एक बड़े बाबू का ड्यूटी के समय सोते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ट्राइबल विभाग में पदस्थ बड़े बाबू आशुतोष मिश्रा अपने कार्यालय की टेबल पर फाइलों को तकिया बनाकर सोते हुए पाए गए।

टीएल बैठक के समय कार्यालय में नींद

यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जब उसी समय कलेक्टर सभागार में टीएल (Time Limit) बैठक चल रही थी। एक ओर वरिष्ठ अधिकारी विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर विभाग के जिम्मेदार कर्मचारी दफ्तर में गहरी नींद में थे। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

जगाने पर भड़के और की अभद्रता, “जो उखाड़ना है उखाड़ लो”

मौके पर मौजूद लोगों और मीडिया कर्मियों ने जब उन्हें जगाने का प्रयास किया और ड्यूटी के दौरान सोने का कारण पूछा, तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय नाराजगी जाहिर की। वीडियो बनता देख उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज करने लगे। वीडियो में कर्मचारी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “मेरी नौकरी कोई नहीं छीन सकता, जो उखाड़ना है उखाड़ लो।” इस तरह का व्यवहार न केवल अनुशासनहीनता को दर्शाता है, बल्कि सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने सागरताल तालाब में लगाई छलांग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *