सागर में 2 साल से अटका 20 करोड़ के रेल ओवरब्रिज का निर्माण, अब रक्षामंत्री तक पहुंची बात

Last Updated:

Sagar News: सागर में 20 करोड़ की लागत से रेलवे गेट नंबर-25 पर जिस ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है, वह जमीन कैंट क्षेत्र में आती है और इसकी परमिशन रक्षा मंत्रालय से लेनी होगी. लेकिन, पिछले 2 साल से फाइल अटकी हुई है.

Sagar News: सागर से बीना-कटनी रेलवे ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है, जिस पर आधा दर्जन से अधिक रेलवे फाटक हैं. ट्रेनों के गुजरने पर फाटकों के खुलने-बंद होने के कारण लोगों का खासा समय बर्बाद होता है. ईंधन की बर्बादी होती है और कई बार दुर्घटनाएं भी सामने आई हैं. इन सभी समस्याओं को खत्म करने और सरल सीधा आवागमन देने के लिए आधा दर्जन से अधिक जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. लेकिन, रेलवे गेट नंबर-25 पर 2 साल पहले स्वीकृति मिलने के बाद भी यहां काम शुरू नहीं हो सका है.

बता दें कि 20 करोड़ की लागत से रेलवे गेट नंबर-25 पर जिस ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है, वह जमीन कैंट क्षेत्र में आती है और इसकी परमिशन रक्षा मंत्रालय से लेनी होगी. लेकिन, पिछले 2 साल से फाइल अटकी हुई है. सागर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक होने की वजह से यह लगभग हर समय बंद ही रहता है. ऐसे में वाहन चालकों को लंबे समय तक खड़े होकर फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है. इससे बचने के लिए तीन-चार किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है.

विधायक ने की रक्षामंत्री से मुलाकात
शहर वासियों की इसी समस्या को देखते हुए नरियावली विधायक ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. यहां पर होने वाली ट्रैफिक समस्या के बारे में जानकारी देकर जल्द ही परमिशन दिलाए जाने की मांग की, ताकि यहां पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो सके. यह रेलवे ओवर ब्रिज सदर क्षेत्र को सिविल लाइन से जोड़ने का काम करेगा, जिसमें लगभग 30,000-40,000 लोगों को फायदा मिलेगा.

बता दें कि सागर की सदर क्षेत्र को सिविल लाइन और पीली कोठी जैसे इलाके से जोड़ने के लिए 2 किलोमीटर के एरिया में लगभग पांच रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने हैं. एक रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है. तीन का निर्माण कार्य जारी है, जो अपने तय समय से देरी से चल रहा है. वहीं रेलवे गेट नंबर 25 पर जो पांचवा रेलवे ओवरब्रिज बनना है, वह भी कागजों में 2 साल से फंसा हुआ है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *