PM मोदी हैं फिदा… राम मंदिर से, नए संसद भवन तक, जानें कौन हैं मूर्तिकार नरेश

Last Updated:

Success Story: मशहूर मूर्तिकार नरेश कुमावत ने प्रेरणा स्थल, नए संसद भवन, नाथद्वारा की 132 फीट हनुमान प्रतिमा, डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी परिवार की मूर्तियां बनाईं. इसके अलावा वह 300 से अधिक मूर्तियां बना चुके हैं. जहां वह 80 देशों में अब तक काम भी कर चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: लखनऊ का प्रेरणा स्थल तो आपने देखा ही होगा, यहां पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 65 फीट ऊंची मूर्तियां का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था. यहां नए संसद भवन में समुद्र मंथन, राम मंदिर की दीवारों पर बनी आकृतियां और दुनिया की सबसे ऊंची शिव मूर्ति समेत 3000 से ज्यादा मूर्तियां बनाने और 80 देशों में काम कर चुके उस शख्स का नाम नरेश कुमावत है.

यही नहीं, भारत में हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा राजस्थान के नाथद्वारा (राजसमंद जिला) में स्थित है, जिसका उद्घाटन मार्च 2026 में हुआ है. यह प्रतिमा करीब 132 फीट ऊंची है. इसको भी नरेश कुमावत ने ही बनाया है. लोकल 18 से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका जन्म पिलानी राजस्थान में हुआ था. उनके पिता का नाम मातु राम था, जो कि अध्यापक भी और मूर्तिकार थे. दिल्ली के एयरपोर्ट के पास जो सबसे ऊंची शिव मूर्ति है. उसे इनके पिता ने ही बनाया था. यही नहीं, इनके दादा हनुमान प्रसाद भी वास्तुकार थे. जो देश के जाने-माने वास्तुकार रहे हैं.

60 रुपए से शुरू किया सफर, आज है करोड़ों में

नरेश कुमावत ने बताया कि उनके पिता मातु राम बहुत प्रसिद्ध थे. उनके दादा हनुमान प्रसाद भी काफी अच्छा काम करते थे, लेकिन इनके अंदर जुनून था, खुद से कुछ करने का. यही वजह है कि देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार ने जब इन्हें अपने स्टूडियो में काम करने का मौका दिया तो वहां पर नरेश कुमावत एक मजदूर की तरह 60 रुपए पर काम करने लगे और दिन-रात मेहनत कर रहे थे. तब गुलशन कुमार की नजर इन पर पड़ी और गुलशन कुमार ने काफी सहयोग किया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव भी देखा और बहुत संघर्ष किया. यही नहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्होंने ढाई घंटे बिताए और उनकी मूर्ति बनाई. फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की भी मूर्ति उन्होंने बनाई. इसके अलावा नरेंद्र मोदी के पिता की मूर्ति भी बनाई. उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री की मां का निधन हुआ, तब उन्होंने जो उनकी मां की मूर्ति बनाई थी. वह प्रधानमंत्री को दी और प्रधानमंत्री ने आज भी उसे दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर बड़ी ही खूबसूरती के साथ रखे हुए हैं. नरेश कुमावत ने बताया कि उन्होंने अपने स्टूडियो का नाम अपने पिता के नाम पर रखा है. यहां पर इन्होंने अपने दादा की भी मूर्ति बनाकर उसे सहेज कर रखा है.

डोनाल्ड ट्रंप को भी बना कर दी मूर्तियां

मशहूर मूर्तिकार और शिल्पकार नरेश कुमावत ने बताया कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी उन्हें मूर्ति बनाने का आर्डर मिला था. उन्होंने कई मूर्तियां डोनाल्ड ट्रंप को बना कर दिए हैं. इसके अलावा कनाडा और अमेरिका में इन्होंने तमाम मूर्तियां हिंदू देवी देवताओं की बनाई. इसके अलावा मॉरीशस में 108 फीट लंबे शंकर और 108 फीट मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई. प्रेरणा स्थल पर जो मूर्तियां लगी हैं. लखनऊ में वो भी इन्होने बनाई है.

इसके अलावा विजयवाडा आंध्र प्रदेश में 206 फीट लंबी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति भी उन्होने बनाई है. तिरुपति में भी वह मूर्तियां बना रहे हैं और महाराष्ट्र में भी मूर्ति बनाने का काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि अभी हनुमान जी की वह 202 फीट ऊंची मूर्ति बना रहे हैं. जो कि जून तक बनकर तैयार हो जाएगी और जिसका उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. उन्हें बताया कि वह सिलिकॉन मूर्तियां भी बनाते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *