17 अगस्त का राशिफल: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मेष राशि वालों की प्रॉपर्टी की बड़ी डील हो सकती है

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (17 August 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

17 अगस्त, रविवार को मेष राशि वालों की प्रॉपर्टी की बड़ी डील होने की संभावना है। मिथुन राशि के लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

सिंह राशि के लोगों को कमीशन के काम में फायदा मिल सकता है। कन्या राशि वालों के बिजनेस में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। धनु राशि वालों की डेली इनकम में सुधार होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव: अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और अनुभव का पालन करने से आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। युवाओं की कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की साँस लेंगे और कोई बड़ा फैसला लेने की हिम्मत भी आएगी। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं का हल मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। नेगेटिव: किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर पूरा करें, नहीं तो लोगों के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है। बच्चों की गतिविधियों और दोस्तों पर भी नजर रखना जरूरी है, बेहतर होगा कि उन्हें अच्छी गतिविधियों में व्यस्त रखें।

करियर: व्यापार से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। विस्तार से जुड़ी कोई योजना भी हाथ में आ सकती है। पारिवारिक तनाव को अपने व्यापार पर हावी न होने दें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में कोई बड़ी डील होने की भी संभावना है। लव: पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अचानक ही किसी प्यारे दोस्त से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य: गले में इन्फेक्शन और खाँसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

वृष – पॉजिटिव: किसी रिश्तेदार के साथ वाद-विवाद चल रहा है, तो किसी की मदद से हल हो जाएगा। पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का अच्छा समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। नेगेटिव: अपने निजी कामों को नजरअंदाज न करें। इन सब कामों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण काम छूट सकता है, जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। बच्चों के एडमिशन को लेकर भी व्यस्तता रहेगी।

करियर: काम की जगह पर सहकर्मियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर उनकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज ज्यादा काम के बोझ की वजह से ऑफिस में ओवरटाइम देना पड़ सकता है। लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल द्वारा घर की व्यवस्था को अच्छा बनाकर रखेंगे। मनोरंजन से जुड़े प्रोग्राम भी बनेंगे। स्वास्थ्य: अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखिए। शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन – पॉजिटिव: धार्मिक आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से आप बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे। प्रॉपर्टी या किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। अच्छे नतीजे भी सामने आएंगे। नेगेटिव: किसी खास चीज के खोने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही न करें। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत होने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। इस समय किसी भी यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को टालना ही ठीक रहेगा।

करियर: व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है और आपको अपनी काबिलियत दिखाने का भी मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि किसी तरह के फाइल वर्क में गलती होने की आशंका बन रही है। लव: शादीशुदा संबंधों में मिठास रहेगी और घर में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में गहराई आएगी। स्वास्थ्य: एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। खान-पान बहुत ही संयमित रखें। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क – पॉजिटिव: अपनी किसी खास योजना को काम में लाने का अच्छा समय है। आपका काम तय समय पर पूरा भी हो जाएगा। दोपहर बाद किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। किसी अनुभवी की मदद से आपकी कोई समस्या भी दूर होगी। नेगेटिव: प्रतिस्पर्धा जैसी गतिविधियों से घबराएं नहीं, क्योंकि हारने का डर आप पर हावी हो रहा है, जिसकी वजह से आपके अंदर नकारात्मक विचार भी पैदा हो सकते हैं। व्यवहार में लचीलापन लाएं और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें नहीं।

करियर: इस समय ग्रह स्थिति आपकी पैसों की स्थिति को मजबूत कर रही हैं। पेमेंट वगैरह इकट्ठा करने का अच्छा समय है। कमीशन और बीमा से जुड़े व्यापार में फायदेमंद स्थिति बन रही है। लेकिन कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी भी महसूस हो सकती है। लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में सुखद व्यवस्था बनाकर रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा व्यस्तता की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है। व्यायाम, मेडिटेशन में भी कुछ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1

सिंह – पॉजिटिव: किसी खास जगह या समारोह में जाने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों से मेल-मुलाकात का अनुभव भी अच्छा रहेगा। कई मामलों में आपके द्वारा लिए गए फैसले सही रहेंगे। आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने हार जाएंगे। नेगेटिव: हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके काम बनते जाएंगे, इसलिए किसी भी स्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। फालतू के खर्चों की अधिकता रहेगी।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। खासकर काम करने वाली महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है और वे कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करने में भी सफल रहेंगी। कमीशन से जुड़ी गतिविधियों में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। लव: घर-परिवार में चल रही किसी समस्या का हल मिलने से सुख-शांति का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य: मनोबल में कमी और थकान हावी हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में जरूर बिताएं, इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

कन्या – पॉजिटिव: आपके सहयोग से कोई पारिवारिक मामला सुलझ जाएगा। आज आपकी सफलता का कोई रास्ता खुलने वाला है, जिसमें लाभ के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा का भी प्रभाव रहेगा। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बनेगी। नेगेटिव: इस बात का भी ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकती है। आमदनी के साधन बनेंगे, लेकिन खर्चे भी वैसे ही बने रहेंगे। मन को संयमित रखें और झूठे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और ज्यादा मजबूत करें। सरकारी नौकरी वाले लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। नौकरी में बहुत ज्यादा काम का बोझ बना रहेगा। लव: पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटिक लोग लापरवाही न करें। मेडिटेशन पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2

तुला – पॉजिटिव: आप अपनी काम करने की शैली और व्यवस्था में सही बदलाव लाने की कोशिश करें, इससे पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां आपकी सकारात्मक और संतुलित कार्यप्रणाली द्वारा काफी हद तक सुलझ जाएंगी। परिवार से जुड़ी किसी दिक्कत में आपकी सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। नेगेटिव: आपकी कोई योजना गलत हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में भी किसी पर ज्यादा विश्वास न करें और उस पर फिर से सोच-विचार जरूर करें। बहुत ज्यादा गुस्सा आपके स्वास्थ्य और आपके कामों में नुकसान का कारण बन सकता है। संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

करियर: नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा काम के बोझ की वजह से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। अपने काम को गंभीरता और समझदारी से पूरा करें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। सहकर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। लव: पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी नियमित जाँच करवाएं और बेहतर इलाज लें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक – पॉजिटिव: बच्चों की किसी उपलब्धि को लेकर मन में खुशी और सुकून रहेगा। घर के रखरखाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। आप अपनी समझदारी से किसी समस्या को सुलझाने में सफल रहेंगे और आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव: पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देना जरूरी है, इससे पारिवारिक व्यवस्था सकारात्मक रहेगी। युवा लोग बेकार की मौज-मस्ती में समय खराब न करें, नहीं तो कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।

करियर: कारोबार में स्टाफ का सही सहयोग बना रहेगा। साझेदारी के व्यापार में भी आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों से किसी बात पर तनाव रह सकता है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। लव: शादीशुदा संबंधों में मिठास रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। स्वास्थ्य: संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें, इससे इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4

धनु – पॉजिटिव: इस समय युवा लोग अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक रहेंगे। आपके अच्छे व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। अगर जगह बदलने से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो तुरंत उसे काम में ले आएं। नेगेटिव: घर के किसी सदस्य का जिद्दी और अड़ियल रवैया आपके लिए मुसीबत का कारण बनेगा, इसलिए सही अनुशासन बनाकर रखें। अनजान लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें, नहीं तो आपके लिए नुकसान की स्थिति बन सकती है।

करियर: व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा, लेकिन इस समय अपनी योजनाएं किसी से भी शेयर न करें। रोज की आमदनी में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले लोगों की अपने ऑफिस में मान-सम्मान और साख बनी रहेगी। लव: जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर घर और व्यापार सभी की जिम्मेदारी आपके ऊपर रहेगी और आप इन्हें बखूबी निभाएंगे। स्वास्थ्य: किसी तरह का इन्फेक्शन होने की स्थिति बन रही है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग: गहरा पीला, भाग्यशाली अंक: 9

मकर – पॉजिटिव: दिनचर्या और काम में कुछ सुधार आएगा और व्यवस्थित होने से आप अपने पूरे आत्मविश्वास द्वारा अपने अन्य कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। मेहनत के हिसाब से ही आपको सही नतीजे भी प्राप्त होंगे। सिर्फ ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। नेगेटिव: कभी-कभी आपका गुस्सा और जिद दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी नकारात्मक आदतों पर काबू पाने से आप समस्या से बच जाएंगे। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं उनका मार्गदर्शन भी करें।

करियर: व्यापार में आपकी व्यवस्थित काम करने की प्रणाली के सही नतीजे मिलेंगे और सभी गतिविधियां अच्छी तरह से पूरी होती जाएंगी। संपर्क सूत्रों के द्वारा आपको महत्वपूर्ण एग्रीमेंट भी होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को छुट्टी में भी अपना काम पूरा करना पड़ेगा। लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आपने किसी प्रेम संबंध में वादा किया है, तो उसे जरूर निभाएं। स्वास्थ्य: तनाव, थकान आदि से राहत पाने के लिए मेडिटेशन, योगा जरूर करें, वरना इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ – पॉजिटिव: किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी कोई समस्या हल होने वाली है, जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और ज्यादा बड़ा होगा। नेगेटिव: किसी दोस्त के साथ अहंकार और गुस्से की वजह से संबंधों में दरार आने की आशंका है। अपनी महत्वपूर्ण चीजों और दस्तावेज को बहुत ज्यादा संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

करियर: व्यापार में बहुत ज्यादा काम का बोझ रहेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ संबंधों को सही रखने से काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट नौकरी में ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है, इसलिए सतर्क रहें और अपने काम से ही मतलब रखें। लव: घर और व्यापार दोनों जगह सही तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी बरतें, मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य: इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें। वाहन भी ध्यान से चलाएं। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

मीन – पॉजिटिव: परिवार के लोगों के साथ निजी गतिविधियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा। घर, दुकान, ऑफिस आदि की मरम्मत और सुधार से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। दिन का कुछ समय किसी आध्यात्मिक गतिविधि या धार्मिक स्थल पर बिताने से सुकून मिलेगा। नेगेटिव: कभी-कभी ऐसा लगेगा, कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। लेकिन नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और सहयोग का भी जरूर पालन करें।

करियर: आज की गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर करें। पैसों के लेनदेन से जुड़े काम करते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। लव: अपने कामों में जीवन साथी की सलाह जरूर लें, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा और आपसी संबंधों में भी मिठास आएगी। स्वास्थ्य: मौसम से अपना बचाव रखें और अपनी जीवनशैली को भी अच्छी तरह व्यवस्थित रखें। गैस और बदहजमी की शिकायत रहेगी। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *