घर पर उगेंगे रसीले आम…गमले में भी देगा फल, जानें लगाने का सही तरीका

Last Updated:

Gardening Tips: गर्मियों का सीजन आते ही सबसे ज्यादा जिस फल की डिमांड रहती है, वो है आम. फलों का राजा आम किसे पसंद नहीं होता. अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और बिना केमिकल वाला आम खाना चाहते हैं, तो आप घर पर ही आसानी से इस फल को उगा सकते हैं.

आप घर पर आम की ऐसी किस्में लगा सकते हैं, जो कम समय में ही फल देने लगती हैं. आम की इन किस्मों को आप कम जगह या गमले में भी लगा सकते हैं.

Mango Tree Grow Tips

छतरपुर जिले के नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ वैज्ञानिक डॉक्टर कमलेश अहिरवार लोकल 18 को बताते हैं कि अगर आपके पास जगह की कमी है, तो भी आप आम लगा सकते हैं. आप अपने घर के गमले में आम उगा सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा स्पेस की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आम की ये किस्में गमले में भी लगाई जा सकती हैं.

Tips and Tricks

डॉ कमलेश बताते हैं कि छतरपुर के साथ पूरे बुंदेलखंड और एमपी में बारिश के मौसम में आम की दशहरी और आम्रपाली किस्म लगाई जा सकती है. आम्रपाली बोवनी किस्म का होता है, इसलिए इसे घर के गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है.

at home

डॉ कमलेश के मुताबिक, घर के छोटे से स्पेस में आम लगाना चाहते हैं, तो आम की आम्रपाली किस्म लगा सकते हैं. इस किस्म की खासियत यह होती है कि इसकी हाइट बहुत ही कम होती है, इसलिए इसे घर के गमले में भी लगाया जा सकता है.

Mango Tips

अगर आप घर में सघन आम लगाना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल सही किस्म है. इसके लिए भी ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती है, बशर्ते ध्यान रहे कि आम्रपाली के पौधों के बीच की दूरी 6 मीटर होनी चाहिए.

Tips and Tricks

डॉ कमलेश बताते हैं कि अगर आपके घर में स्पेस की कमी नहीं है, तो फिर बड़े स्पेस में आम की वो किस्म भी लगा सकते हैं, जिनके पेड़ की हाइट ज्यादा होती है. आप दशहरी आम लगा सकते हैं. दशहरी आम के पेड़ की हाइट आम्रपाली से ज्यादा होती है. आजकल दशहरी आम भी कम समय में फल देने लगता है.

At Home

आम्रपाली के अलावा नीलम या मलिका भी लगा सकते हैं. आम की ये किस्म भी गमले में अच्छी तरह फल देती हैं. आम्रपाली या नीलम आम को लगाने के लिए आपके पास एक बड़ा गमला होना चाहिए, जिसमें जल निकासी के लिए छेद हो. उसे उपजाऊ मिट्टी से भरना होगा. पौधे को गमले में सावधानी से लगाएं ताकि जड़ें क्षतिग्रस्त न हों और फिर उसे नियमित रूप से पानी दें.

Tips and Tricks

डॉक्टर कमलेश बताते हैं कि घर के गमले में आम्रपाली की किस्म आसानी से लगाई जा सकती है और इसका पेड़ एक साल के भीतर ही फल देने लगता है. इस तरह अपने घर के गमलों में आप आम्रपाली के पौधे लगा सकते हैं, जो एक साल बाद आपको भर-भर के फल देने लगेंगे.

homeagriculture

घर पर उगेंगे रसीले आम…गमले में भी देगा फल, जानें लगाने का सही तरीका

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *