गर्मी में लू से बचना है? रोज पिएं खसखस का शरबत, शरीर रहेगा बर्फ जैसा ठंडा!

Last Updated:

गर्मियों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए खसखस का शरबत एक बेहतरीन देसी उपाय माना जाता है. यह न सिर्फ गर्मी से राहत देता है, बल्कि शरीर को अंदर से पोषण और एनर्जी भी देता है.

Zoom

खसखस का शर्बत.

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, लू और पसीने से शरीर जल्दी थकने लगता है. ऐसे में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं. इन्हीं में से एक बेहद असरदार और पुराना नुस्खा है खसखस का शरबत. छोटे-छोटे सफेद दानों से बनने वाला यह पेय न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि अंदर से ताकत भी देता है. पुराने समय में दादी-नानी के घरों में खसखस का इस्तेमाल आम बात थी, खासकर गर्मियों में. यह शरीर को लू से बचाने, थकान दूर करने और दिनभर तरोताजा रखने में मदद करता है, इसलिए इसे प्राकृतिक ठंडक देने वाला सुपरफूड भी माना जाता है.

खसखस, जिसे वैज्ञानिक भाषा में पैपावर सोम्नीफेरम कहा जाता है, आयुर्वेद में लंबे समय से इस्तेमाल होता आ रहा है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में बढ़े पित्त दोष को शांत करने में मदद करती है. गर्मियों में पित्त बढ़ने से पेट में जलन, त्वचा पर रैशेज और शरीर में गर्मी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में खसखस से बना शरबत या दूध इन परेशानियों में राहत देने का काम करता है. इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और अच्छी नींद लाने में भी सहायक होते हैं. यही वजह है कि इसे गर्मियों के लिए एक बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक माना जाता है.

शरीर को ठंडा रखने में मददगार
खसखस की सबसे बड़ी खासियत इसकी ठंडी तासीर है. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे लू और ज्यादा गर्मी का असर कम होता है. नियमित सेवन से शरीर अंदर से ठंडा और संतुलित बना रहता है.

पेट की जलन और एसिडिटी से राहत
गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं. खसखस का शरबत पेट के एसिड को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी, जलन और अपच जैसी दिक्कतें कम होती हैं. यह पेट को ठंडक देता है और आराम पहुंचाता है.

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
खसखस में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. इसका नियमित सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है. खसखस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसे दूध के साथ पीसकर लगाने से गर्मी की वजह से होने वाले मुंहासे और जलन में भी राहत मिलती है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *