एमपी में होगी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती, 650 से ज्यादा पदों के लिए शुरू हुए आवेदन

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है.मध्य प्रदेश पुलिस ने बैंड विभाग में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 679 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं. और संगीत  से जुड़े कौशल रखते हैं.

पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 679 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 184 पद, OBC के लिए 183 पद, SC के लिए 108 पद, ST के लिए 136 पद और EWS वर्ग के लिए 68 पद निर्धारित किए गए हैं.

उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 19 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क तय किया गया है. इसके अलावा MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क 150 रुपये अलग से देना होगा.

योग्यता
उम्मीदवारों के लिए  योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है. हालांकि, कुछ पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास भी रखी गई है.

यह भी पढ़ें – Patna High Court Recruitment 2026 : पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर निकली वैकेंसी, 2 मई तक करें आवेदन

शारीरिक योग्यता
भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं. सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना 81-86 सेमी होना चाहिए. SC और ST वर्ग के लिए लंबाई 165 सेमी और सीना 79-84 सेमी निर्धारित है.वहीं गोरखा, गढ़वाली और कुमाऊं वर्ग के लिए लंबाई 158 सेमी और सीना 76-81 सेमी रखा गया है.

वेतन कितना होगा?
चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये  प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जो राज्य सरकार के नियमों के अनुसार प्रदान किए जाएंगे.

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों का स्किल टेस्ट और बैंड प्लेइंग टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *