लहसुन और… सोने से पहले ये 2 चीजों का कॉम्बिनेशन खाया तो चेहरे बन जाएगा गुलाब सा सॉफ्ट, निखार देख रह जाएंगे हैरान

Last Updated:

लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाकर चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है. शहद मॉइस्चराइज़र का काम करता है और लहसुन एंटी-एजिंग इफेक्ट देता है. नियमित सेवन से खूबसूरत चेहरा मिलता है.

लहसुन और...  सोने से पहले ये 2 चीजों का कॉम्बिनेशन खाया तो चेहरा करेगा ग्लोलहसुन से मिलता है एंटी-एजिंग इफेक्ट.

आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा मुलायम, साफ और चमकदार दिखे. महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स आजमाने के बावजूद कई बार मनचाहा निखार नहीं मिलता. ऐसे में घरेलू उपाय सबसे असरदार साबित हो सकते हैं. खासकर, लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाकर चेहरे पर नैचुरल ग्लो ला सकता है. रात को सोने से पहले अगर इसे खाया जाए तो धीरे-धीरे चेहरा गुलाब जैसा चमकने लगेगा.

शहद से मिलता है चेहरे को नैचुरल ग्लो
नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट (NIH) के अनुसार, शहद को प्राचीन समय से ही सौंदर्य बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और ड्रायनेस को दूर करते हैं. शहद चेहरे पर नैचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है, जिससे स्किन मुलायम और चमकदार बनी रहती है. इसके अलावा, शहद घाव भरने और त्वचा की रेशेज जैसी समस्या को भी कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे स्किन-फ्रेंडली सुपरफूड माना जाता है.

लहसुन से मिलता है एंटी-एजिंग इफेक्ट
लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्किन को भी कई फायदे देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और कोलेजन को सुरक्षित रखते हैं. कोलेजन त्वचा की कसावट और लचीलापन बनाए रखने के लिए जरूरी होता है. यही वजह है कि लहसुन त्वचा पर एंटी-एजिंग इफेक्ट डालता है और समय से पहले झुर्रियां आने से रोकता है. साथ ही, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और इंफेक्शन से भी सुरक्षा देते हैं.

भारतीय नारी की साड़ी कैसे हुई इतनी पॉपुलर? इंटरनेशनल फैशन शो तक दिखा जलवा, आज पूरी दुनिया कर रही कॉपी

कैसे खाएं लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन
इस कॉम्बिनेशन को खाने का सही तरीका भी जानना जरूरी है. सबसे पहले एक लहसुन की कली को अच्छे से धोकर बारीक काट लें और एक चम्मच में रखें. इसके ऊपर कच्चा शहद डालकर इसे रात को सोने से पहले खा लें. कोशिश करें कि लहसुन को चबाने के बजाय पानी के साथ निगल लें, ताकि सांस की बदबू की समस्या न हो. न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि लहसुन को काटने के बाद 10 मिनट तक छोड़ देने से इसके गुण और ज्यादा असरदार हो जाते हैं.

नियमित सेवन से मिलेगा खूबसूरत चेहरा
अगर आप रोजाना इस कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर नैचुरल निखार नजर आने लगेगा. त्वचा की ड्रायनेस कम होगी, पिंपल्स और दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के पड़ेंगे और चेहरा हेल्दी दिखने लगेगा. यह न सिर्फ स्किन को चमकदार बनाता है, बल्कि पूरे शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है. इसलिए, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करने से पहले इस आसान घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाएं.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

लहसुन और… सोने से पहले ये 2 चीजों का कॉम्बिनेशन खाया तो चेहरा करेगा ग्लो

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *